फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nurse arrested and sent on remand for murder of eight children in Britain

ब्रिटेन में आठ बच्चों की हत्या के आरोप में नर्स को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया

Fri, 13 Nov 2020 01:44 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 13 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nurse arrested and sent on remand for murder of eight children in Britain
काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल की नर्स - फोटो : twitter

पश्चिमोत्तर इंग्लैंड के एक अस्पताल में आठ बच्चों की हत्या करने और अन्य 10 को मारने की कोशिश करने की आरोपी नर्स को हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को रिमांड पर हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


लूसी लेट्बी (30) को वीडियो लिंक के माध्यम से वारिंगटन मजिस्ट्रेट की अदालत में 10 मिनट की संक्षिप्त सुनवाई के दौरान पेश होने के बाद हिरासत में भेज दिया गया ।
विज्ञापन


लेट्बी को लिवरपूल के दक्षिण में स्थित काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल की नवजात इकाई में हुई मौतों की जांच के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। ये मौतें जून 2015 और जून 2016 के बीच में हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मई 2017 में अस्पताल में कई बच्चों की मौतों की जांच शुरू की। लेट्बी को मौतों के सिलसिले में तीसरी बार मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे इसके पहले 2018 और 2019 में गिरफ्तार किया गया था, और दोनों बार जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed