{"_id":"60c15d038ebc3e5ab60de223","slug":"nun-lost-6-10-crores-of-the-school-in-gambling","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब: नन ने जुए में उड़ा दिए स्कूल के 6.10 करोड़","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अजीबोगरीब: नन ने जुए में उड़ा दिए स्कूल के 6.10 करोड़
Thu, 10 Jun 2021 05:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Jun 2021 05:59 AM IST
सार
- इस अपराध में हो सकती है 40 कारावास की सजा
- नन ने करीब दस साल में यह रकम चुराई
विज्ञापन
नन ने जुए में उड़ा दिए 6.10 करोड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नन ने जुए में उड़ा दिए स्कूल के 6.10 करोड़ कैलिफोर्निया । अमेरिका में रिटायर्ड नन ने एक स्कूल में प्रिंसिपल रहते हुए संस्थान के कोष से करीब 6.10 करोड़ रुपए का गबन कर सारी रकम जुए की लत में उड़ा दी।
विज्ञापन
इस मामले में अभियोजन द्वारा दायर मुकदमे में उसने आरोप स्वीकार कर बताया कि उसने स्कूल के कोष से यह पैसा निकाला । अमेरिका के न्याय विभाग ने उस पर सरकारी धन के गबन और कालाधन सफेद करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
79 साल की इस नन मैरी मार्गरेट क्रूपर को करीब 40 वर्ष का अधिकतम कारावास हो सकता है। कैलिफोर्निया सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के अधिवक्ता कार्यालय ने बताया कि क्रूपर ने सेंट कारावास की सजा जेम्स कैथोलिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका के तौर पर काम करने के दौरान 10 साल में यह राशि चुराई।
विज्ञापन
वे सितंबर 2018 तक यहां नियुक्त थी। इस दौरान वे खुद को गरीब नन बताती रहीं , लेकिन जुए और इससे जुड़े अन्य खर्चों के लिए स्कूल के 6 करोड़ से ज्यादा रुपए उड़ा दिए। वित्तीय दस्तावेजों में गबन की बात सामने आने पर उसने स्टाफ को समस्त वित्त रिकॉर्ड जलाने का भी आदेश दिया था।