फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Number of migrants reaching UK in small boats in single day hits 2025 high News In Hindi

UK: इंग्लिश चैनल पार कर एक दिन में 1,100 से ज्यादा प्रवासी ब्रिटेन पहुंचे, साल का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा

Sun, 01 Jun 2025 11:31 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 01 Jun 2025 11:31 PM IST
सार

ब्रिटेन सरकारी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 1,194 प्रवासी 18 नावों से फ्रांस से यूके पहुंचे। यह इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। अब तक 14,811 लोग आ चुके हैं, जो कि पिछले साल के अनुसार 42% की बढ़ोतरी मानी जा रही है। 

विज्ञापन
Number of migrants reaching UK in small boats in single day hits 2025 high News In Hindi
ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटिश सरकार ने रविवार को एक आकड़ा जारी कर बताया कि बीते शनिवार को लगभग 1,194 प्रवासी छोटी नावों के जरिए फ्रांस से इंग्लिश चैनल पार कर ब्रिटेन पहुंचे। यह संख्या इस साल एक दिन में आने वाले प्रवासियों की सबसे ज्यादा है। ब्रिटिश सरकार के अनुसार जब मैसम शांत था तब इन सभी  प्रवासियों ने कुल18 नावों की मदद से यात्रा की। 

विज्ञापन

बता दें कि इस साल अब तक 14,811 लोग इस रास्ते से UK पहुंच चुके हैं, जो पिछले साल इसी समय की तुलना में 42% ज्यादा है। एक तरफ से देखा जाए तो प्रवासियों की बढ़ोतरी प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की लेबर सरकार पर दबाव बढ़ा रही है, जो लगभग एक साल पहले सत्ता में आई थी। सरकार ने पिछली कंजरवेटिव सरकार की रवांडा योजना को खत्म कर दिया है, जिसके तहत अवैध रूप से आए प्रवासियों को रवांडा भेजने का प्रस्ताव था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अमेरिकी सांसदों की चेतावनी: यूक्रेन पर नए हमले की तैयारी कर रहे पुतिन, अगले दो हफ्ते तय करेंगे युद्ध का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी तस्करी को लेकर स्टार्मर का बयान
ब्रिटेन में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री स्टारमर ने कहा है कि सरकार प्रवासी तस्करी करने वाले गैंग्स और उनके धंधे को खत्म कर इस समस्या पर काबू पाएगी। इसके लिए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंटेलिजेंस साझा करने, उत्तरी फ्रांस में सख्त निगरानी और नई कड़ी इमिग्रेशन नीतियों को लागू किया है।



शनिवार को फ्रांस के ग्रावलीन इलाके में पुलिस को समुद्र तट पर प्रवासियों को नावों में चढ़ते हुए देखा गया। फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 184 लोगों को बचाया। वहीं ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने एक न्यूज चैनल से कहा कि कल जो दृश्य थे, वो वाकई चौंकाने वाले थे। उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी पुलिस उथले पानी में नावों को रोकने में असमर्थ है, जो एक बड़ी समस्या है। उन्होंने ये भी कहा कि यूके सरकार फ्रांस पर दबाव बना रही है कि वे नए नियम लागू करें ताकि तस्करों को वहीं रोका जा सके।

ये भी पढ़ें:-India-France Ties: 'आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के पक्ष में फ्रांस', गोयल ने कहा- एकजुटता के लिए भारत आभारी

इंग्लिश चैनल दुनिया का व्यस्त समुद्री रास्ता
हालांकि दोनों देशों की कोशिशों के बावजूद इंग्लिश चैनल दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री रास्तों में से एक बना हुआ है और यह अब भी संघर्ष या गरीबी से भागे लोगों के लिए एक प्रमुख तस्करी मार्ग है। प्रवासी अक्सर यूके को भाषा, परिवार या शरण लेने और काम की बेहतर संभावनाओं के कारण पसंद करते है। वहीं होम ऑफिस के अनुसार, 2024 में अब तक 36,816 लोग छोटी नावों से यूके पहुंचे हैं, जो 2023 (29,437) की तुलना में 25% ज्यादा है। गौरतलब है कि सबसे ज्यादा प्रवासी 2022 में आए थे, जब यह संख्या 45,774 थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed