फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   French people and government also stand for zero tolerance against terrorism- Piyush Goyal

India-France Ties: 'आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के पक्ष में फ्रांस', गोयल ने कहा- एकजुटता के लिए भारत आभारी

Sun, 01 Jun 2025 10:55 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 01 Jun 2025 10:55 PM IST
सार

French-India Ties: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए फ्रांस का आभार जताया है। पीयूष गोयल इन दिनों फ्रांस के दौरे पर हैं, इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत की तरह फ्रांस भी आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
French people and government also stand for zero tolerance against terrorism- Piyush Goyal
पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI Video Grab

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने फ्रांस दौरे के दौरान कहा कि भारत फ्रांस का आभारी है, क्योंकि जब पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, तब फ्रांस ने मजबूती से भारत के साथ एकजुटता दिखाई। उन्होंने बताया कि फ्रांस के लोग और सरकार भी आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं, ठीक वैसे ही जैसे भारत करता है। उन्होंने कहा, 'फ्रांसीसी संसद की जो प्रतिनिधिमंडल भारत आया था, उसने भारत के रुख का समर्थन किया और हमें भरोसा दिलाया कि पूरी दुनिया भारत के साथ है, चाहे आतंकवाद किसी भी रूप में हो - राज्य प्रायोजित या गैर-राज्य।'
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बहुत गहरा व्यक्तिगत रिश्ता है। दोनों नेताओं की बार-बार बातचीत से भारत-फ्रांस रिश्तों को नई गति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - UK: रक्षा खर्च बढ़ाने की तैयारी कर रहा ब्रिटेन, रूस को भेजेगा सख्त संदेश; शीत युद्ध के बाद सबसे बड़ा कदम

डब्ल्यूटीओ और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर चर्चा
पीयूष गोयल ने बताया कि फ्रांस में उनकी यात्रा के दौरान विश्व व्यापार संगठन को मजबूत करने, बीते वर्षों में आई समस्याओं को सुलझाने और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को संतुलित व तेज गति से आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा, 'आज भारत की साख इतनी बढ़ गई है कि दुनिया के सभी देश भारत से व्यापार और मजबूत रिश्ते बनाना चाहते हैं।' वे फ्रांस में कई देशों के मंत्रियों से द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।



यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर उम्मीद
मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर उन्होंने कहा कि भले ही इस बातचीत की कोई तय समयसीमा नहीं है, लेकिन फरवरी में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की बैठक में यह सहमति बनी थी कि इस साल के अंत तक एक मजबूत समझौता किया जाए। पीयूष गोयल ने कहा कि उन्होंने यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफकोविक के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हैं, जिससे यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि यूरोप में भी भारत के साथ समझौते को लेकर उत्साह है और भारतीय उद्योगों की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक है।



यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: 'भारत आतंकवाद से निपटने के लिए तैयार और सक्षम', लंदन में बोले पूर्व डिप्टी एनएसए पंकज सरन

आतंकवाद पर भारत-फ्रांस की एकजुटता
आतंकवाद पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने याद दिलाया कि 2015 में पेरिस में कॉप-21 जलवायु सम्मेलन से ठीक पहले एक भीषण आतंकी हमला हुआ था, जिसमें लगभग 125 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा, 'फ्रांस ने भी आतंकवाद की गंभीरता को झेला है। इसलिए फ्रांस की जनता और सरकार भारत के गुस्से और पीड़ा को समझते हैं।' उन्होंने दोहराया कि फ्रांस ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन दिया है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रमाण है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed