फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Number Of Coronavirus Infected Exceeded 77 Lakh, Ban on Foreigners Entering Thailands Buddhist Temple

वैश्विक संक्रमण 77 लाख के पार, थाईलैंड के बौद्ध मंदिर में विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

Sat, 13 Jun 2020 03:38 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/बैंकॉक।
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन/बैंकॉक। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 13 Jun 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
Number Of Coronavirus Infected Exceeded 77 Lakh, Ban on Foreigners Entering Thailands Buddhist Temple
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

अमेरिका समेत मेक्सिको, रूस, ब्राजील जैसे देशों में जहां लॉकडाउन नियमों में ढील देना शुरू किया है, वहीं संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 77 लाख पार कर गई है और मृतक संख्या 4.27 लाख से ज्यादा हो चुकी है। इस बीच, थाईलैंड ने संक्रमण के डर से देश के विश्व प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर ‘वात फो’ में विदेशियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


बैंकॉक का यह मंदिर पूरी दुनिया के पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र है जहां एक संकेतक लगाकर जानकारी दी गई है कि ‘यहां सिर्फ थाईलैंड के लोगों को प्रवेश की अनुमति है, विदेशियों को नहीं।’ भित्तिचित्रों और सोने से की गई कारीगरी से सुसज्जित दुनिया के बड़े मंदिरों में शामिल इस मंदिर को लेटे हुए बुद्ध भगवान की 151 फुट लंबी मूर्ति के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


प्रशासन ने बताया कि अब भी संक्रमण कई देशों में बेकाबू है ऐसे में हमें सरकार की सलाह के मुताबिक सतर्क रहना होगा। उधर, लॉकडाउन में ढील देते ही ब्राजील में लगातार पांचवें दिन 24 घंटे में 30,000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कुल संक्रमित 8 लाख पार हो गए हैं जबकि मरने वाले 41 हजार पार हो चुके हैं। रूस में भी पाबंदियां हटाई गई हैं। यहां एक दिन में 8,501 मामले आने के साथ कुल संक्रमित 5.11 लाख पार हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 6,715 है।

वैक्सीन पर साथ काम करेंगे ब्राजील-चीन

साओ पाउलो सरकार ने कहा है कि ब्राजील के इंस्टीट्यूटो बुटानटन ने चीन की प्रयोगशाला सिनोवैक बायोटेक के साथ कोविड-19 के खिलाफ एक प्रयोगात्मक वैक्सीन बनाने के लिए समझौता किया है। कुछ 9,000 ब्राजीलियन जुलाई से शुरू होने वाले परीक्षणों में भाग लेंगे, जो वितरण से पहले परीक्षण के तीसरे और अंतिम चरण का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीका प्रभावी रहा तो इसे ब्राजील में बनाया जाएगा।

अमेरिका में मिली ढील पर भी बाजार गिरा
अमेरिका में घरों में रहने के दिशा-निर्देशों में ढील देकर देश में आर्थिक सुधार की आशा जगाने के बावजूद बाजार ने संदेह जताया। यहां प्रतिबंध हटाए जाने के बावजूद शेयर बाजार डाउ जोंस काफी नीचे चला गया। मार्च के बाद यह 1,800 अंकों की गिरावट के साथ सबसे कमजोर साबित हुआ। बता दें कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था दशकों के सबसे खराब दौर से गुजर रही है।

कम हुई पशुपतिनाथ मंदिर की आय

कोरोना वायरस महामारी और उसके बाद के लॉकडाउन के चलते पशुपति क्षेत्र विकास न्यास ने मंदिर के मुख्य द्वार को बंद कर दिया है। अब शाम की आरती तीन के बजाय केवल एक पुजारी द्वारा की जा रही है। यहां पर्यटकों के साथ-साथ आसपास के लोगों की आवाजाही भी घट गई है। इस कारण मंदिर की आय न के बराबर हो गई है। मंदिर को रोजाना लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed