{"_id":"61ca3f194f2da84fe71d9e09","slug":"nuclear-deal-irans-demand-before-the-talks-to-start-in-vienna-the-import-of-crude-oil-should-be-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु समझौता : विएना में शुरू होने वाली वार्ता से पहले ईरान की मांग, कच्चे तेल के आयात की मंजूरी दे अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
परमाणु समझौता : विएना में शुरू होने वाली वार्ता से पहले ईरान की मांग, कच्चे तेल के आयात की मंजूरी दे अमेरिका
Tue, 28 Dec 2021 04:02 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तेहरान
एजेंसी, तेहरान
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:02 AM IST
सार
परमाणु समझौता बहाल करने के लिए विएना में शुरू होने वाली वार्ता से पहले ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ईरान चाहता है कि आगामी दौर की वार्ता में इस बिंदु पर पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया जाए कि ईरानी तेल आसानी से और बिना किसी रुकावट के बेचा जा सके और इसका धन ईरान के बैंक खातों में पहुंचे।
विज्ञापन
us-iran
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परमाणु समझौता बहाल करने के लिए विएना में शुरू होने वाली वार्ता से पहले ईरान ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका और उसके सहयोगी तेहरान को ईरानी कच्चे तेल का निर्यात करने की अनुमति देने का वादा करें। ईरानी विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान के बयान से संकेत मिलता है कि यह खाड़ी देश 2015 एटमी समझौता बहाल करने संबंधी अपना पक्ष मजबूत करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विएना में शुरू होनी है बातचीत, ईरान की अपना पक्ष मजबूत करने की कोशिश
ईरान की नई मांगों को लेकर तनाव के बीच एक दौर के बाद लगभग एक सप्ताह पहले वार्ता स्थगित कर दी गई थी। अमीर अब्दुल्लाहियान ने यहां सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ईरान चाहता है कि आगामी दौर की वार्ता में इस बिंदु पर पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया जाए कि ईरानी तेल आसानी से और बिना किसी रुकावट के बेचा जा सके और इसका धन ईरान के बैंक खातों में पहुंचे। उन्होंने कहा, ईरान परमाणु समझौते के तहत पूर्ण आर्थिक रियायतों का लाभ उठाने में सक्षम होना चाहता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, प्रतिबंध हटाने की गारंटी और पुष्टि उन मामलों में शामिल हैं, जिन पर हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारतीय समयानुसार ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, रूस और ईरान के प्रतिनिधि मंगलवार से दोबारा वार्ता शुरू करेंगे। अमेरिका मौजूदा वार्ता में अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सा ले रहा है।
विज्ञापन