{"_id":"66fbdde0912c0fe4550aeb98","slug":"nsa-doval-meets-french-armed-forces-minister-discusses-bilateral-defence-ties-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSA Doval: राष्ट्रपति मैक्रों से मिले अजीत डोभाल, भारत-फ्रांस क्षितिज रोडमैप लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
NSA Doval: राष्ट्रपति मैक्रों से मिले अजीत डोभाल, भारत-फ्रांस क्षितिज रोडमैप लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई
Tue, 01 Oct 2024 05:02 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:02 PM IST
सार
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा, एनएसए अजीत डोभाल ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और पीएम नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डोभाल ने भारत-फ्रांस क्षितिज 2047 रोडमैप को लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करते एनएसए अजीत डोभाल
- फोटो : ANI/@IndiaembFrance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात। उन्होंने भारत-फ्रांस क्षितिज 2047 रोडमैप को लागू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान डोभाल फ्रांसीसी रक्षा खरीद एजेंसी (डीजीए) के महानिदेशक इमैनुएल चिवा और फ्रांसीसी विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट से भी मिले।
विज्ञापन
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को एक्स पर पोस्ट कर डोभाल और मैक्रों की मुलाकात के बारे में जानकारी दी। दूतावास ने कहा कि एनएसए अजीत डोभाल ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और पीएम नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डोभाल ने भारत-फ्रांस क्षितिज 2047 रोडमैप को लागू करने की प्रतिबद्धता दोहराई। राष्ट्रपति ने इसके मूल्य पर जोर दिया। वहीं, राष्ट्रपति मैक्रों ने शांति को आगे बढ़ाने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-फ्रांस के प्रयासों के लिए पीएम मोदी की पहल की सराहना की।
विज्ञापन
दूतावास ने कहा कि डोभाल और डीजीए महानिदेशक चिवा ने फ्रांस की रक्षा योजना और खरीद प्रणालियों, रक्षा सहयोग, भविष्य की रक्षा प्रौद्योगिकियों, नवाचार में भारत-फ्रांस स्टार्टअप के साथ ही तकनीक के अवसरों पर व्यापक चर्चा की। वहीं, डोभाल और विदेश मंत्री बैरोट ने बुधवार को यूरोप और मध्य पूर्व में युद्धों पर दृष्टिकोण साझा किए। बैरोट के साथ बैठक के बाद एनएसए डोभाल ने अपनी यात्रा समाप्त की।
विज्ञापन
इससे पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने फ्रांस के रक्षा और सशसत्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा वैश्विक स्थिति पर भी बात हुई।
फ्रांस में भारतीय दूतावास ने एक्स पोस्ट में बताया कि बातचीत का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना, अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ाना और उभरते अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक परिदृश्य पर विचार साझा करना है। बैठक के बाद लेकोर्नू ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि हमने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग राफेल मरीन, स्कॉर्पीन पनडुब्बियां, अंतरिक्ष पर चर्चा की। इसके साथ ही यूक्रेन समेत अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर भी बात की।
डोभाल ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने से भी मुलाकात की। इसे लेकर भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया कि यह संवाद हिंद-प्रशांत और साइबर से लेकर अंतरिक्ष तक उच्च महत्वाकांक्षाओं और जिम्मेदारियों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देता है।
इससे पहले फ्रांस ने 26 राफेल मरीन जेट की खरीद की अंतिम कीमत भारत को ऑफर की थी। बताया जा रहा है कि इस बार फ्रांस ने रकम में कटौती की है। भारत नौसेना के लिए राफेल-M के सौदे के लिए वहीं कीमत रखना चाहता है, जो 2016 में वायुसेना के लिए 36 विमान खरीदते समय रखी थी। हालांकि, इस सौदे की कीमत 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है।
भारत और फ्रांस 26 राफेल मरीन जेट खरीदने के लिए सौदे पर बातचीत कर रहे हैं। इन्हें आईएनएस विक्रांत विमानवाहक पोत और विभिन्न ठिकानों पर तैनात किया जाएगा। दोनों पक्षों ने पिछले सप्ताह भी बातचीत की थी, जब भारत के साथ चर्चा को अंतिम रूप देने के लिए एक फ्रांसीसी टीम राष्ट्रीय राजधानी में थी। तब फ्रांस सरकार और दसॉ कंपनी के अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय की कॉन्ट्रैक्ट नेगोशिएशन कमेटी से चर्चा की थी।