फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   np saud new foreign minister of nepal latest world news in hindi

Nepal: नेपाल के नए विदेश मंत्री होंगे नारायण प्रसाद सऊद, नेपाली कांग्रेस के नेता हैं

Sun, 16 Apr 2023 05:46 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 16 Apr 2023 05:46 AM IST
सार

60 वर्षीय नारायण प्रसाद सऊद नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति के सदस्य हैं। 

विज्ञापन
np saud new foreign minister of nepal latest world news in hindi
Narayan Prakash Saud - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाली कांग्रेस के नेता नारायण प्रसाद सऊद नेपाल के नये विदेश मंत्री होंगे। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वह रविवार को शपथ लेंगे। सऊद को विदेश मंत्री बनाने का निर्णय सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल की उपस्थिति में सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक के दौरान लिया गया। साठ वर्षीय नारायण प्रसाद सऊद नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय समिति के भी सदस्य हैं।

विज्ञापन


 

भारत दक्षिण की आवाज, हमारे मुद्दे जी-20 तक पहुंचा रहा : युगांडा
भारत में युगांडा की उच्चायुक्त जॉयस काकूरामत्सी किकाफुंडा ने शनिवार को कहा कि भारत दक्षिण की आवाज है और युगांडा जैसे छोटे देशों के मुद्दों को जी-20 जैसे अहम मंचों तक पहुंचा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युगांडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मजबूत दोस्त के तौर पर देखता है। कोविड के चरम संकट के दौरान भारत की तरफ से युगांडा को भेजी गई मदद पर को लेकर उन्होंने कहा, जब दुनिया के बड़े देश सिर्फ अपने चिंता में लगे थे, तब भारत ने उनकी मदद की थी, इसे युगांडा के लोग कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा, अफ्रीका और खासतौर पर युगांडा के साथ भारत का रिश्ता दूसरे देशों जैसा नहीं है, जो हमेशा बदले में कुछ न कुछ चाहते हैं। बल्कि, भारत जब भी युगांडा में कोई समस्या देखता है तो बदले में कुछ भी पाने की इच्छा के बिना यथासंभव मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस्राइल के अर्थव्यवस्था मंत्री बरकत आज से भारत दौरे पर
इस्राइल के अर्थव्यवस्था मंत्री नीर बरकत भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए चार-दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वह मुंबई का भी दौरा करेंगे। इस्राइल की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, बरकत की इस यात्रा में वाहन, वित्त-प्रौद्योगिकी और जलवायु प्रौद्योगिकी पर मुख्य रूप से जोर रहेगा। इस्राइल का एशिया में भारत दूसरा बड़ा और दुनिया में नौंवा बड़ा कारोबारी साझेदार है। 

विज्ञापन

मोजाम्बिक : जयशंकर ने किया प्राचीन राम मंदिर का दौरा
मोजाम्बिक की यात्रा समाप्त करने से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को भगवान राम के सदियों पुराने सलामंगा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी से मुलाकात कर द्विपक्षीय विकास के उपायों पर चर्चा की थी। उन्होंने इस दौरान व्यापार, निवेश और रक्षा क्षेत्रों में साझेदारी पर काम करने की भी प्रतिबद्धता जताई। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, मोजाम्बिक में भारतीय समुदाय से चर्चा करके खुशी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed