{"_id":"5ff8ed0a24abfc7d66196dad","slug":"now-you-will-not-be-able-to-like-any-facebook-page","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसी फेसबुक पेज को लाइक नहीं कर पाएंगे आप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अब किसी फेसबुक पेज को लाइक नहीं कर पाएंगे आप
Sat, 09 Jan 2021 05:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:08 AM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप किसी सेलीब्रेटी, उत्पाद या सार्वजनिक छवि वाले व्यक्ति के फेसबुक पेज से लगातार जुड़ा रहने के लिए ‘लाइक’ विकल्प का उपयोग नहीं कर पाएंगे। फेसबुक ने अपने सभी पब्लिक पेज से ‘लाइक बटन’ को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
माशाबेल के मुताबिक, यूजर्स को अपने पसंदीदा कलाकारों और उत्पादों से जुड़े रहने को आसान बनाया गया है। इसके तहत फेसबुक ने सभी वेरिफाइड पेज से लाइक बटन हटाने का फैसला किया है। इसके बदले यूजर्स को अपने पसंदीदा पेज को फॉलो करना होगा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया कंपनी का कहना है कि इस नए बदलाव से लोगों के बीच ज्यादा बातचीत हो पाएगी। फेसबुक ने एक ब्लॉग में इस बात की जानकारी दी है। यह नया अपडेट सभी पब्लिक पेजों पर आने वाले महीनों में लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
पिछले साल जुलाई में फेसबुक ने पेजों के लिए एक नए डिजाइन का परीक्षण किया था, जिसमें लाइक बटन को भी हटाया गया था। इसी परीक्षण की प्रतिक्रियाओं के विश्लेषण के बाद अब फेसबुक ने इस बटन को स्थायी तौर पर हटाने का फैसला किया है।