फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Now Sikhism is included in Connecticut state social science curriculum

US: अमेरिका के समाज विज्ञान पाठ्यक्रम में अब सिख धर्म भी हुआ शामिल, कनेक्टिकट प्रांत ने किया फैसला

Sun, 08 Oct 2023 05:45 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 08 Oct 2023 05:45 AM IST
सार

नॉर्विच सिटी के काउंसिलमैन स्वर्णजीत सिंह ने कहा, नया पाठ्यक्रम छात्र-छात्राओं को शिक्षा के तीनों स्तर पर सिख समुदाय के बारे में जानने का अवसर प्रदान करेगा। छात्र-छात्राओं को कम उम्र से ही सिख धर्म के इतिहास और समुदाय के योगदान के बारे में पढ़ाने से हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार होगा।

विज्ञापन
Now Sikhism is included in Connecticut state social science curriculum
श्री दरबार साहिब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट के ‘कनेक्टिकट स्टेट बोर्ड ऑफ एजुकेशन’ ने सामाजिक विज्ञान के अपने नए पाठ्यक्रम में सिख धर्म को शामिल करने का फैसला किया है। इस पहल से कनेक्टिकट के लगभग 5,14,000 छात्र-छात्राओं को सिख समुदाय के बारे में जानने का मौका मिलेगा। सिख समुदाय लंबे समय से अपने धर्म को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की मांग कर रहा था।

विज्ञापन

नॉर्विच सिटी के काउंसिलमैन स्वर्णजीत सिंह ने कहा, नया पाठ्यक्रम छात्र-छात्राओं को शिक्षा के तीनों स्तर पर सिख समुदाय के बारे में जानने का अवसर प्रदान करेगा। छात्र-छात्राओं को कम उम्र से ही सिख धर्म के इतिहास और समुदाय के योगदान के बारे में पढ़ाने से हमारे छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार होगा। वहीं, ‘सिख कोएलिशन’ ने कहा, कनेक्टिकट में नया कोर्स अपनाने व लागू करने की प्रक्रिया आने वाले वर्षों में शुरू होगी। संगठन इस प्रक्रिया के दौरान कनेक्टिकट शिक्षा विभाग के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा, ताकि पूरे प्रांत के स्कूलों में ‘सिख धर्म’ का अध्ययन सुनिश्चित किया जा सके। कनेक्टिकट अमेरिका का 18वां राज्य बन गया है, जिसने सिख धर्म को सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए ‘सिख कोएलिशन’ के साथ हाथ मिलाया है। 

विज्ञापन

अमेरिका में 125 वर्षों से योगदान
जून में वाशिंगटन ने सिख धर्म को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया था। इससे प्रांत के ढाई करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं को ज्यादा समावेशी और समग्र शिक्षा प्रदान करने की पहल को बढ़ावा मिला। सिख धर्म दुनिया के सबसे बड़े धर्मों में से एक है और इस समुदाय के सदस्यों ने नागरिक अधिकारों, राजनीति, कृषि, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में 125 वर्षों से अधिक समय तक अमेरिकी समाज में योगदान दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed