फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'Now India is paving new paths', PM Modi told the achievements of government to Indian community in Nigeria

PM Modi: 'अब नए रास्ते बना रहा भारत', नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को पीएम मोदी ने बताईं सरकार की उपलब्धियां

Sun, 17 Nov 2024 10:10 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: बशु जैन Updated Sun, 17 Nov 2024 10:10 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत अपने कंफर्ट जोन से बाहर आ चुका है। अब भारत नए-नए प्रयोग कर रहा है और नए रास्ते बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश नई यात्रा पर निकल चुका है। इसका लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है। 

विज्ञापन
'Now India is paving new paths', PM Modi told the achievements of government to Indian community in Nigeria
अबुजा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@narendramodi/वीडियो ग्रैब

विस्तार

नाइजीरिया की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित किया। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में एक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीयों को केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि नया भारत अपने कंफर्ट जोन से बाहर आ चुका है। अब भारत नए-नए प्रयोग कर रहा है और नए रास्ते बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत नई यात्रा पर निकल चुका है। इसका लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के लिए नई उम्मीद के रूप में उभर रहा है। नया भारत विकास, शांति, समृद्धि और लोकतंत्र से सजा है। अपनी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने अपनी जीडीपी में दो लाख करोड़ डॉलर जोड़े हैं। 10 साल में जीडीपी दोगुनी हो गई है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही यह 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। 
विज्ञापन


इस दौरान समारोह में प्रवासी भारतीयों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। पीएम ने कहा कि भारत में 1.5 लाख स्टार्टअप हैं। पिछले 10 सालों में 100 से अधिक यूनिकॉर्न बने हैं। एक यूनिकॉर्न का अर्थ है 8 से 10 हजार करोड़ रुपये की कंपनी। ऐसी 100 कंपनियों का निर्माण भारतीय स्टार्टअप संस्कृति की सफलता का सबूत है। भारत ऐसा करने में सफल हुआ क्योंकि वह अपने कंफर्ट जोन से बाहर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में जब भी कोई चुनौती उत्पन्न होती है, भारत सबसे पहले प्रतिक्रिया देता है और सहयोग के लिए सबसे पहले पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया की यह मेरी पहली यात्रा है लेकिन मैं यहां अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की खुशबू भी लाया हूं। हमारे लिए पूरी दुनिया एक परिवार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की प्रगति को देख रही है। हमने जल्द ही अपने गगनयान से भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया है। हम अंतरिक्ष में स्टेशन भी बनाने जा रहे हैं।


अफ्रीका की आवाज उठाई
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने वैश्विक मंचों पर अफ्रीका की आवाज उठाने का हर संभव प्रयास किया है। भारत की अध्यक्षता में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में हमने अफ्रीका को इस समूह का स्थायी सदस्य बनाने के लिए पूरा जोर लगाया और अंतत: अपनी कोशिश में कामयाब हुए। पीएम ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed