फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Norwegian Foreign Minister Anniken Huitfeldt to visit India next week to attend Raisina talks

दौरा: अगले हफ्ते रायसीना वार्ता में भाग लेने भारत आएंगी नॉर्वेई विदेश मंत्री

Thu, 21 Apr 2022 01:47 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ओस्लो।
एजेंसी, ओस्लो। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 21 Apr 2022 01:47 AM IST
सार

नॉर्वे के विदेश मंत्री एनिकेन हुइटफेल्ड भारत के वार्षिक भू-राजनीतिक सम्मेलन रायसीना डायलॉग में भाग लेने के अलावा द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी।

विज्ञापन
Norwegian Foreign Minister Anniken Huitfeldt to visit India next week to attend Raisina talks
नॉर्वे के विदेश मंत्री एनिकेन हुइटफेल्ड - फोटो : twitter/@AHuitfeldt

विस्तार

नॉर्वे के विदेश मंत्री एनिकेन हुइटफेल्ड 25 से 27 अप्रैल तक भारत यात्रा पर आएंगी। वह अपने साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली में रायसीना संवाद में भाग लेंगी। नॉर्वे अन्य चीजों के अलावा भारत के साथ समुद्र, स्वच्छ ऊर्जा, जलवायु और पर्यावरण पर सहयोग करता है।

विज्ञापन


भारत के वार्षिक भू-राजनीतिक सम्मेलन रायसीना डायलॉग में भाग लेने के अलावा, वह द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी। नॉर्वे का लक्ष्य बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने, एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रणाली और कानूनी व्यवस्था में योगदान देने के लिए भारत के साथ सहयोग को बढ़ाना है। 
विज्ञापन


हुइटफेल्ट ने कहा, दोनों देश जलवायु और पर्यावरण पर समान महत्वाकांक्षाएं साझा करते हैं। क्षेत्र में भारतीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अक्षय ऊर्जा व हाइड्रोजन उत्पादन का बड़े पैमाने पर विकास जरूरी है। इसके लिए देश को विदेशी निवेश और अंतरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी की जरूरत है। इससे नॉर्वेई व्यापार-उद्योग के लिए व्यापक अवसर खुलते हैं। इस कारण कई नॉर्वेई कंपनियां यात्रा में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed