फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korean leader Kim Jong Un says his country will never abandon the nuclear weapons it needs to counter th

Kim Jong Un: यूएस पर फिर बरसे किम जोंग उन, बोले- उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों और मिसाइलों को कभी नहीं छोड़ेगा

Fri, 09 Sep 2022 06:43 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उत्तर कोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उत्तर कोरिया Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Sep 2022 06:43 AM IST
सार

Kim Jong Un: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने इस साल रिकॉर्ड गति से हथियारों के परीक्षण में 30 से अधिक बैलिस्टिक हथियारों को लॉन्च किया है

विज्ञापन
North Korean leader Kim Jong Un says his country will never abandon the nuclear weapons it needs to counter th
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

Kim Jong Un: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन अपनी तानाशाही और जिद के लिए पूरी दुनिया में चर्चित रहते हैं। किम जोंग उन ने एक बार फिर अमेरिका पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों और मिसाइलों को कभी नहीं छोड़ेगा, उत्तर कोरिया को अमेरिका से शत्रुता का मुकाबला करने के लिए इसकी आवश्यकता है। किम ने अमेरिका पर उत्तर की रक्षा को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन


संसद में परमाणु हमले को लेकर कानून पारित
उत्तर कोरियाई मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि किम जोंग उन ने गुरुवार को उत्तर कोरिया की संसद में एक भाषण दिया इसके दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। वहीं उत्तर कोरियाई संसद के सदस्यों ने एक कानून भी पारित किया है जो उत्तर कोरिया की सेना को स्वचालित रूप से दुश्मन ताकतों के खिलाफ परमाणु हमले करने का अधिकार देता है।
विज्ञापन


किम की टिप्पणियों ने बढ़ते क्षेत्रीय तनाव को दर्शाया है वहीं उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों और मिसाइल कार्यक्रम के विस्तार को तेज करने में लगा है। इससे पहले किम जोंग ने यह चेतावनी दी है कि अमेरका या अन्य किसी देश से धमकी मिलने पर उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियारों का सक्रिय रूप से उपयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किम ने इस साल रिकॉर्ड गति से हथियारों के परीक्षण में 30 से अधिक बैलिस्टिक हथियारों को लॉन्च किया है, जिसमें 2017 के बाद से उनकी अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का पहला प्रदर्शन भी शामिल है। वहीं किम आए दिन बैलिस्टिक हथियारों का समुद्र में परीक्षण कर रहे हैं।


दक्षिण कोरिया ने परीक्षणों को रोकने का आग्रह किया था
पिछले महीनों किए गए उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपणों के बाद दक्षिण कोरिया ने एक बयान जारी कर कहा था कि 'हमारी सेना उत्तर कोरिया की ओर से किए गए बैलिस्टिक मिसाइल की कड़ी निंदा करती है। साथ ही उत्तर कोरिया से गंभीरता से आग्रह किया था कि द्वीप पर सैन्य तनाव बढ़ाने और सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाने वाले कामों को तुरंत रोकें। लेकिन तब भी उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा था कि उनका देश अपनी परमाणु क्षमता को बढ़ावा देना जारी रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed