फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea will test nuclear weapon machinery activities intensified America said ready for talks

उ. कोरिया करेगा परमाणु परीक्षण: उत्तर कोरियाई की मशीनरी गतिविधियां हुईं तेज, अमेरिका ने कहा- वार्ता को तैयार

Wed, 26 Oct 2022 05:51 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 26 Oct 2022 05:51 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रेस सचिव नेड प्राइस ने कहा कि उत्तर कोरिया के एक और परमाणु परीक्षण की संभावना के बारे में हमारी चिंता पिछले कुछ समय से लगातार बनी हुई है। यह इसका सातवां परीक्षण होगा। हम आकलन करते हैं कि डीपीआरके अपना सातवां परीक्षण करेगा, इसके लिए वह अपने पुंगये-री परीक्षण स्थल को तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
North Korea will test nuclear weapon machinery activities intensified America said ready for talks
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस। - फोटो : ANI

विस्तार

इस साल कई मिसाइल परीक्षणों के बाद उत्तर कोरिया अब परमाणु परीक्षण की तैयारी में है। एटमी धमाके लिए उत्तर कोरियाई की मशीनरी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया से बातचीत के लिए तैयार है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रेस सचिव नेड प्राइस ने कहा कि उत्तर कोरिया के एक और परमाणु परीक्षण की संभावना के बारे में हमारी चिंता पिछले कुछ समय से लगातार बनी हुई है। यह इसका सातवां परीक्षण होगा। हम आकलन करते हैं कि डीपीआरके अपना सातवां परीक्षण करेगा, इसके लिए वह अपने पुंगये-री परीक्षण स्थल को तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया भर में अपने सहयोगियों के साथ निकट समन्वय में सभी आकस्मिकताओं की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन पहुंचीं टोक्यो
अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शरमन टोक्यो पहुंच गई हैं, जहां वे जापान और दक्षिण कोरियाई अधिकारियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता करेंगी। प्राइस ने कहा कि शरमन की टोक्यो यात्रा इस क्षेत्र के लिए उत्तर कोरिया की चुनौती पर चर्चा करने के लिए समर्पित होगी। प्रवक्ता ने कहा कि हमने लगातार स्पष्ट किया है कि हमारा उत्तर कोरिया के प्रति कोई शत्रुतापूर्ण इरादा नहीं है। हमारे बीच बातचीत के लिए रास्ते खुले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed