{"_id":"6152be9b8ebc3efb615bc089","slug":"north-korea-tests-ballistic-missile-after-their-envoy-in-un-justifies-weapons-testing-on-podium","type":"story","status":"publish","title_hn":"उ. कोरिया: प्रतिबंध के बावजूद की बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग, फिर यूएन के सामने ही परीक्षण को बता दिया अधिकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उ. कोरिया: प्रतिबंध के बावजूद की बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग, फिर यूएन के सामने ही परीक्षण को बता दिया अधिकार
Tue, 28 Sep 2021 12:34 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:34 PM IST
सार
उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार रखने के आरोपों के चलते संयुक्त राष्ट्र ने उसकी बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग पर रोक लगाई है। इसके बावजूद उसके प्रतिनिधि ने यूएन के मंच से अपने परीक्षणों को सही ठहराया।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के सोल में उत्तर कोरिया की ओर से मिसाइल टेस्टिंग की खबरों ने हलचल मचा दी।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया ने मंगलवार सुबह एक बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है। दक्षिण कोरिया और जापान के निगरानी केंद्रों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मिसाइल सीधा समुद्र में गिरी। उत्तर कोरिया की तरफ से यह टेस्ट काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है, क्योंकि कुछ घंटे पहले ही संयुक्त राष्ट्र में प्योंग्यांग के प्रतिनिधि ने साफ चेतावनी दी थी कि उनके देश के पास हथियारों की टेस्टिंग का पूरा अधिकार है।
बता दें कि उत्तर कोरिया पर परमाणु हथियार रखने के आरोपों के चलते संयुक्त राष्ट्र ने उसकी बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग पर रोक लगाई है। इसके बावजूद उसके प्रतिनिधि ने यूएन के सामने अपने परीक्षणों को सही ठहराया और कुछ घंटों बाद ही दक्षिण कोरिया और जापान ने एक और टेस्ट की पुष्टि भी कर दी।
दक्षिण कोरियाई अफसरों के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने जागांग प्रांत से सुबह 6.40 पर मिसाइल दागी, जो कि उत्तर पूर्वी सागर में गिरी। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा कि उत्तर कोरिया ने जो मिसाइल दागी, वह बैलिस्टिक थी। उन्होंने बताया कि उत्तर कोरिया पर निगरानी के लिए उन्होंने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया की मिसाइल टेस्टिंग पर आपात बैठक भी कर चुका है यूएन
उत्तर कोरिया की तरफ से सितंबर में यह तीसरी मिसाइल टेस्टिंग रही। इससे पहले तानाशाह किम जोंग-उन के नेतृत्व में प्योंग्यांग की तरफ से एक क्रूज मिसाइल और ट्रेनों पर ले जाई जा सकने वाली दो बैलिस्टिक मिसाइलों का भी टेस्ट हुआ था।
गौरतलब है कि एक हफ्ते पहले ही उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइलों की टेस्टिंग पर चिंता जताते हुए यूएन ने एक आपात बैठक बुलाई थी। इसमें उत्तर कोरिया को मिसाइल परीक्षण रोकने की भी चेतावनी दी गई थी। हालांकि, इस बीच उसकी ओर से लगातार यूएन के नियमों का उल्लंघन जारी है।