फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea tested hypersonic missile, reports quoting state media, dictator kim jong un

तानाशाही : उत्तर कोरिया ने अब हाइपरसोनिक मिसाइल का किया परीक्षण, फिर दी दुनिया को चुनौती

Wed, 12 Jan 2022 03:10 AM IST
योगेश साहू एएनआई, प्योंगयांग।
एएनआई, प्योंगयांग। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 12 Jan 2022 03:10 AM IST
विज्ञापन
North Korea tested hypersonic missile, reports quoting state media, dictator kim jong un
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन - फोटो : PTI

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दुनिया को चुनौती दे डाली है। एक दिन पहले मंगलवार को बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण करने वाले इस देश ने अब हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह खबर सामने आई है। देश के तानाशाह किम जोंग उन ने पिछले दिनों रक्षा कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तर कोरिया ने कहा कि देश के नेता किम जोंग-उन ने एक हाइपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण का निरीक्षण किया। किम जोंग का दावा है कि इससे देश के परमाणु युद्ध से बचाव की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उत्तर कोरिया ने यह परीक्षण पूर्वी सागर में जापान के विशेष आर्थिक झोन के नजदीक किया। इस कारण कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव देखा गया। 
विज्ञापन


इस परीक्षण के बाद अमेरिका ने उत्तर कोरियाई हवाई क्षेत्र से अपनी उड़ानों को रोक दिया है। उत्तर कोरिया ने बताया कि मंगलवार को हुए प्रक्षेपण में एक हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल शामिल था जिसे 1,000 किमी दूर समुद्र में एक लक्ष्य को मार गिराने से पहले ग्लाइड जंप फ्लाइट का प्रदर्शन किया। यह मिसाइल पेलोड के साथ आसमान में उड़ते देखी गई जो नारंगी लपटों का निशान छोड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंगलवार को किया था पिछली बार से ज्यादा उन्नत मिसाइल का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक और बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया जिसे हाल ही में कुछ समय पहले दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइल से ज्यादा सक्षम माना जा रहा है। उत्तर कोरिया ने एक सप्ताह से भी कम समय में नया परीक्षण किया है जो बताता है कि प्योंगयांग किस तेजी से उन्नत हथियार विकसित करने में जुटा है। दक्षिण कोरिया व जापान की सेनाओं ने इस परीक्षण की पुष्टि की।

दक्षिण कोरियाई साझा प्रमुखों के स्टाफ ने बताया, मौजूदा मिसाइल ने ध्वनि से 10 गुना अधिक रफ्तार से 60 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक 700 किमी (435 मील) की यात्रा की। जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा, यह अत्यंत खेदजनक है कि उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल दाग रहा है।


अमेरिका ने परमाणु प्रोग्राम त्यागने को कहा
अमेरिका और उसके पांच सहयोगियों ने उत्तर कोरिया से अनुरोध किया कि वह अपने प्रतिबंधित परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को त्याग दे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से प्योंगयांग के मिसाइल प्रक्षेपणों समेत उसके निरंतर, अस्थिर करने वाले और गैर कानूनी कदमों का विरोध करने की भी अपील की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed