{"_id":"5deadf738ebc3e1bc81ccb27","slug":"north-korea-revives-dotard-insult-after-donald-trumps-rocket-man-comment-displeased-kim-jong-un","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम को ‘रॉकेटमैन’ कहने पर भड़का उत्तर कोरिया, कहा- ट्रंप 'सठिया' गए हैं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम को ‘रॉकेटमैन’ कहने पर भड़का उत्तर कोरिया, कहा- ट्रंप 'सठिया' गए हैं
Sat, 07 Dec 2019 04:38 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 07 Dec 2019 04:38 AM IST
सार
- ट्रंप की टिप्पणी का उत्तर कोरिया के प्रथम उप विदेश मंत्री ने दिया जवाब
- कहा, ऐसे उकसाने वाले बयानों का इसी तरह दिया जाएगा माकूल जवाब
- बढ़ती तकरार से दोनों देशों के बीच परमाणु समझौता होना और मुश्किल
विज्ञापन
ट्रंप-किम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच एक बार फिर तकरार बढ़ गई है। अपने शासक किम जोंग उन को ‘रॉकेटमैन’ कहने पर उत्तर कोरिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बुरी तरह भड़क गया। उत्तर कोरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि उकसाने वाले बयानों का जवाब दिया है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति इसी तरह उकसाने वाली बयानबाजी करते रहेंगे तो उनका फिर से अपमान करते हुए उन्हें ‘सठियाया’ हुआ कहा जाता रहेगा। उत्तर कोरिया की प्रथम उप विदेश मंत्री चोई सोन-होई ने उत्तर कोरिया के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के ट्रंप के बयान और किम को रॉकेटमैन के नाम से पुकारने के बदले यह चेतावनी दी।
विज्ञापन
यह सब कुछ ऐसे समय में हो रहा है, जब दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को लेकर कूटनीतिक कोशिशों के अंजाम तक पहुंचने की संभावना कम दिखाई दे रही है। चोई ने कहा, ‘ट्रंप के बयान हमारे देश के लोगों के बीच अमेरिकी के प्रति घृणा को और बढ़ाने का काम करता है। ट्रंप उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेतृत्व के बारे में बोलते समय गरिमा का बिल्कुल ख्याल नहीं रखते। अगर ट्रंप फिर से इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं और यह दिखाते हैं कि वह जानबूझकर उत्तर कोरिया को उकसा रहे हैं, तो हम भी इसका तीखे अंदाज में जवाब देंगे।’
विज्ञापन
क्या था अमेरिकी राष्ट्रपति ने?
ट्रंप ने लंदन की यात्रा के दौरान कहा था कि हमारे पास अब तक की सबसे शक्तिशाली सेना है और अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। हम इसका उपयोग नहीं करने की उम्मीद करते हैं, लेकिन अगर हमने ठान लिया तो ऐसा करके ही रहेंगे। किम रॉकेट भेजना पसंद करते हैं, इसलिए मैंने 2017 में उन्हें रॉकेटमैन कहा था।’