{"_id":"60befb3b8ebc3e84387a00ab","slug":"north-korea-leader-kim-jong-un-issued-a-notice-that-if-anyone-watch-foreign-movie-will-sentenced-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनकी तानाशाह का नया फरमान: जींस पहनी, विदेशी फिल्में देखी तो मौत की सजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सनकी तानाशाह का नया फरमान: जींस पहनी, विदेशी फिल्में देखी तो मौत की सजा
Tue, 08 Jun 2021 12:31 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:31 PM IST
सार
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन ने अपने नागरिकों के लिए सख्त फरमान जारी किया है। किम ने कहा कि अगर कोई नागरिक विदेशी कपड़े या विदेशी फिल्में देखता हुआ पाया गया तो उसे मौत की सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन अपने फैसलों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। हाल ही में किम जोंग उन ने एक नया फरमान जारी करते हुए कहा कि अगर उत्तर कोरिया का नागरिक विदेशी फिल्में देखेगा या विदेशी कपड़े पहनेगा, तो उसे मौत की सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, किम जोंग उन ने अपने फरमान यह तक कह डाला कि अगर किसी के पास अमेरिकी, जापानी और दक्षिण कोरिया के वीडियो मिलते हैं तो उसे भी मौत की सजा सुनाई जाएगी। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने हाल ही में सरकारी मीडिया को एक चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
इस चिट्ठी के जरिए देश के युवाओं से अपील की गई है कि वो युवाओं में अप्रिय, व्यक्तिवादी, समाज-विरोधी बर्ताव के खिलाफ मुहिम छेड़ें। वहीं दक्षिण कोरिया के लोगों का कहना है कि तानाशाह विदेशी भाषणों, हेयर स्टाइल और कपड़ों को खतरनाक जहर मानता है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि तानाशाह किम जोंग उन नहीं चाहता कि उसके नागरिक दक्षिण कोरिया के चमक-दमक से भरे टीवी सीरियल और फिल्में देखें। किम जोंग उन युवाओं के मन में डर पैदा कर उनके अरमान खत्म करना चाहता है। किम का मानना है कि अगर किसी दूसरे देश की संस्कृति उसके देश में पहुंची तो नागरिक उसके खिलाफ खड़े हो सकते हैं। वे तानाशाही का विरोध भी कर सकते हैं।
इस नए कानून के मुताबिक, अगर कर्मचारी दोषी पाया जाएगा तो फैक्ट्री के मालिक को सजा मिलेगी। अगर कोई बच्चा विदेशी कपड़े पहने या विदेशी हेयर स्टाइल अपनाएगा तो उसके माता-पिता को सजा दी जाएगी। वहीं उत्तरी कोरिया के लोग यह जानना चाहते हैं कि बाहरी दुनिया कैसी दिखती है, वहां क्या चल रहा है।
पिछले साल उत्तरी कोरिया से भागने में कामयाब रहे चोई जोंग हून बताते हैं कि जब मैं चीन पहुंचा तो पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल किया। मैंने उत्तरी कोरिया पर कई डॉक्यूमेंट्री देखीं, लेख पढ़े तब मुझे समझ आया कि ये शायद सही है क्योंकि उनकी बातें समझ में आ रही थीं।