{"_id":"61e4fc2f4dc0167f062d35de","slug":"north-korea-launches-ballistic-missiles-in-the-sea-of-japan-for-the-fourth-time-in-a-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: एक महीने में चौथी बार जापान सागर में दागी मिसाइलें, जापान ने कहा- चुनौती के लिए तैयार रहें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया: एक महीने में चौथी बार जापान सागर में दागी मिसाइलें, जापान ने कहा- चुनौती के लिए तैयार रहें
Mon, 17 Jan 2022 10:48 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:48 AM IST
सार
अब तक के तीन परीक्षणों में उत्तर कोरिया जापान सागर में हाइपरसोनिक मिसाइल दाग चुका है, लेकिन बैलेस्टिक मिसाइल का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने दागीं मिसाइल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से जापान सागर की तरफ अपनी बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। इस महीने यह चौथी बार है, जब उत्तर कोरिया ने ऐसा किया है। उधर, जापान मीडिया ने इसे अनआइडेंटीफाइड प्रोजेक्टाइल बताया है। यानी जापान की तरफ से अभी तक यह नहीं स्पष्ट किया गया है कि जापान सागर में बैलेस्टिक मिसाइलें ही दागी गई हैं। हालांकि, यह जरूर कहा गया है कि इसका रुख जापान सागर की तरफ ही था। वहीं समाचार एजेंसी क्योडो ने इसे बैलेस्टिक मिसाइल बताया है।
विज्ञापन
इससे पहले दाग चुका है हाइपरसोनिक मिसाइलें
अब तक के तीन परीक्षणों में उत्तर कोरिया जापान सागर में हाइपरसोनिक मिसाइलें दाग चुका है, लेकिन बैलेस्टिक मिसाइल का यह पहला मामला है। वहीं जापानी कोस्ट गार्ड का कहना है कि जापान के जहाजों को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
जापान ने कहा तैयार रहें
जापान के पीएम ऑफिस की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि विमानों, जहाजों और दूसरे संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है। सुरक्षा के लिए जो कुछ भी करना पड़े, उसके लिए तैयार रहें। वहीं हर समय चुनौती का सामना करने के भी दिशानिर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका को दे रहा चुनौती
उत्तरी कोरिया ने इस तरह के मिसाइल परीक्षण करके अमेरिका को खुली चुनौती दी है। दरअसल, अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं, साथ ही परमाणु कार्यक्रम बंद करने का भी दबाव बनाया जा रहा है। अब उत्तर कोरिया ने इस तरह के परीक्षण से साफ कर दिया है कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों से दबने वाला नहीं है।