{"_id":"65a38d950712327502056b08","slug":"north-korea-launches-ballistic-missile-japan-and-south-korea-confirms-kim-jong-un-news-and-updates-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर लॉन्च की बैलिस्टिक मिसाइल, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर लॉन्च की बैलिस्टिक मिसाइल, जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जारी किया अलर्ट
Sun, 14 Jan 2024 01:01 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:01 PM IST
सार
यह उत्तर कोरिया की तरफ से इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासॉन्ग-18 की टेस्टिंग के बाद से पहला मिसाइल लॉन्च है। ह्वासॉन्ग-18 को 18 दिसंबर को टेस्ट किया गया था।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल।
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उधर दक्षिण कोरिया ने इस लॉन्च की पुष्टि करते हुए कहा कि मिसाइल को रविवार सुबह लॉन्च किया गया है। हालांकि, इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
जापान के रक्षा मंत्री ने कहा कि उसने भी उत्तर कोरिया की तरफ से मिसाइल लॉन्च का पता लगाया है। गौरतलब है कि यह उत्तर कोरिया की तरफ से इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासॉन्ग-18 की टेस्टिंग के बाद से पहला मिसाइल लॉन्च है। ह्वासॉन्ग-18 को 18 दिसंबर को टेस्ट किया गया था। बताया जाता है कि तानाशाह किम जोंग-उन के नेतृत्व में इस आधुनिक मिसाइल को अमेरिका को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच बीते दिनों तनाव काफी बढ़ गया था। इसी साल जनवरी में उत्तर कोरिया की ओर से 200 से ज्यादा तोप के गोले दागे गए थे। गोले उत्तरी सीमा रेखा (एनएलएल) के उत्तर में गिरे, जो दोनों कोरियाई देशों के बीच वास्तविक समुद्री सीमा है। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई थी।