{"_id":"5f93895d8ebc3e9bf00e0e84","slug":"north-korea-kim-jong-un-warned-to-citizen-yellow-dust-covid19-coming-from-china-stay-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"तानाशाह किम जोंग उन ने किया आगाह, चीन से आ रही रहस्यमय 'कोरोना धूल', घर में रहें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तानाशाह किम जोंग उन ने किया आगाह, चीन से आ रही रहस्यमय 'कोरोना धूल', घर में रहें
Sat, 24 Oct 2020 07:24 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
किम जोंग उन (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन के प्रशासन ने देशवासियों को आगाह किया है कि चीन से रहस्यमय पीली धूल के बादल आ रहे हैं और देश में कोरोना वायरस को फैला सकते हैं। नार्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने कहा है कि इस पीली धूल से कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को देखते हुए देशवासी घर के अंदर ही रहें और खिड़की को बंद रखें।
विज्ञापन
दुनिया से खुद को अलग रखने वाले नार्थ कोरिया ने दावा किया है कि उसके यहां पर कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन चेतावनी दी कि जानलेवा वायरस हवा से भी ट्रांसफार हो सकता है। एनके न्यूज के मुताबिक, गुरुवार को प्योंगयांग की सड़के वीरान हो गईं और माना जा रहा है कि लोगों ने किम जोंग उन के इस आदेश का पूरी तरह से पालन किया।
विज्ञापन
'मास्क जरूर पहने और खिड़की बंद रखें'
नार्थ कोरिया के सरकारी अखबार रोडोंग सिन्मून ने चेतावनी दी कि 'यलो डस्ट' के अंदर 'नुकसान पहुंचाने वाले तत्व' हैं और इसका सीधे इंसान के सांस लेने के तंत्र पर असर पड़ता है। उसने कहा कि दुनियाभर में फैल रहे नए कोरोना वायरस के संक्रमण और हवा से इसके प्रसार को देखते हुए यह जरूरी है कि यलो डस्ट से सतर्कतापूर्वक निपटा जाए और जरूरी कदम प्रमुखता से उठाए जाएं।
विज्ञापन
अखबार ने कहा कि सबसे जरूरी है कि बाहरी गतिविधियों से बचा जाए और बिना काम के बाहर न जाएं। लोग जब भी बाहर जाएं तो मास्क जरूर पहने और खिड़की बंद रखें ताकि रहस्यमय धूल घर के अंदर न आने पाए। गुरुवार को इस पीली धूल के बारे में टीवी पर चेतावनी जारी की गई।