फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea is constantly conducting arms tests, Kim expressed satisfaction over the tests

उत्तर कोरिया लगातार कर रहा हथियार परीक्षण, किम जोंग ने जताया ‘संतोष’

Sat, 17 Aug 2019 09:59 AM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 17 Aug 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
North Korea is constantly conducting arms tests, Kim expressed satisfaction over the tests
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

उत्तर कोरिया ने शनिवार को कहा कि उसके नेता किम जोंग उन की निगरानी में एक नये हथियार का परीक्षण किया गया जिसे धीमी परमाणु वार्ता और संयुक्त सैन्य अभ्यासों को लेकर अमेरिका तथा दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्योंगयांग की कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने शनिवार को कहा कि शुक्रवार को हुए परीक्षण की निगरानी करने वाले किम ने हालिया परीक्षण गतिविधियों में अपनी सेना की ‘रहस्यमयी और शानदार सफलता दर’ को लेकर संतोष जताया है। 

साथ ही उन्होंने अजेय सैन्य क्षमताएं हासिल करने का आह्वान किया जिसे कोई चुनौती देने की हिमाकत ना कर पाए। खबर में अमेरिका या दक्षिण कोरिया के किसी बयान का उल्लेख नहीं किया गया है।


शुक्रवार को हुआ परीक्षण हाल के दौर में उत्तर कोरिया का छठा परीक्षण है। इससे पहले जुलाई में उसने नए रॉकेट आर्टिलरी प्रणाली और दो अलग-अलग कम दूरी की मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल प्रणालियों का परीक्षण किया था। 

विशेषज्ञों का कहना है कि इससे उत्तर कोरिया की दक्षिण कोरिया में हमला करने की क्षमता बढ़ेगी। साथ ही वह वहां अमेरिका के अड्डों तक भी पहुंच जाएगा। केसीएनए ने हालांकि यह नहीं बताया कि शुक्रवार को जिस हथियार का परीक्षण किया गया वह किस तरह का था लेकिन कहा कि परीक्षण सफल रहा और इससे सेना का आत्मविश्वास मजबूत हुआ।

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया था कि उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से दो प्रक्षेपास्त्र दागे गए। जापान सागर में गिरने से पहले इन प्रक्षेपास्त्रों ने करीब 230 किलोमीटर की दूरी तय की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed