फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea fires unspecified ballistic missile Japan says additional missile into sea

North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान ने कही ये बात

Thu, 03 Nov 2022 07:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 03 Nov 2022 07:39 PM IST
सार

उत्तर कोरिया ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। उसने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल समेत कम से कम चार मिसाइलें दागीं। 

विज्ञापन
North Korea fires unspecified ballistic missile Japan says additional missile into sea
उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, जापान में दहशत - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त युद्ध अभ्यास से भड़के उत्तर कोरिया ने 'अनिर्दिष्ट बैलिस्टिक मिसाइल' का परीक्षण किया। उसने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल समेत कम से कम चार मिसाइलें दागीं। वहीं जापान ने भी कहा कि है कि उत्तर कोरिया ने समुद्र में एक अतिरिक्त मिसाइल दागी है। 

विज्ञापन


इस बीच, जापान सरकार ने अपने नागरिकों को आसपास के इलाके खाली करने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा है। इससे एक दिन पहले प्योंगयांग की ओर से बीस से ज्यादा मिसाइलें दागी गईं थीं। 
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने राजधानी प्योंगयांग के पास एक इलाके से सुबह सात बजकर चालीस मिनट पर एक अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसके लगभग एक घंटे बाद काचेओन शहर से दो छोटी दूरी की मिसाइले प्रक्षेपित की गईं, जो पूर्वी तट की ओर उड़ीं। हालांकि, दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ज्यादा जानकारी को साझा नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जापान के रक्षा मंत्री यासुकाजू हमादा ने कहा, उत्तर कोरिया की मिसाइलों में से एक ने दो हजार किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई पर पहुंचकर करीब  750 किलोमीटर (460 मील) तक उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed