{"_id":"638f2ceac665aa74136ba21a","slug":"north-korea-executed-two-teens-for-watching-south-korean-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"North Korea: दक्षिण कोरियाई फिल्में देखने पर छात्रों को सरेआम मारी गोली, किम सरकार का रूह कंपा देने वाला फरमान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
North Korea: दक्षिण कोरियाई फिल्में देखने पर छात्रों को सरेआम मारी गोली, किम सरकार का रूह कंपा देने वाला फरमान
Tue, 06 Dec 2022 05:22 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उत्तर कोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उत्तर कोरिया
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 06 Dec 2022 05:22 PM IST
सार
उत्तर कोरिया में 16 से 17 साल के बीच की उम्र के दो लड़कों को दक्षिण कोरियाई फिल्में देखने और अपने दोस्तों को शेयर करने पर सरेआम गोली मार दी।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग लोगों को दर्दनाक सजा देने के लिए भी जाना जाता है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया है कि उत्तर कोरिया में दक्षिण कोरियाई फिल्में देखने के लिए दो किशोरों को मार डाला गया। 16 से 17 साल के बीच की उम्र के दो लड़कों को दक्षिण कोरियाई फिल्में देखने और अपने दोस्तों को शेयर करने के लिए मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
2020 से लागू है दक्षिण कोरिया के संगीत और फिल्मों पर बैन
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। किम जोंग उन लगातार अपने पड़ोंसियों को डराने के लिए परमाणु मिसाइलों का परीक्षण कर रहा है। वहीं इसी तनाव के चलते साल 2020 में उत्तर कोरिया में दक्षिण कोरिया के संगीत और फिल्में देखने और शेयर करने पर बैन लगा दिया है। अगर कोई ऐसा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसको कड़ी सजा सुनाई जाती है।
विज्ञापन
लोगों के सामने मारी गोली
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियन फिल्में देखने के आरोप में पकड़े गए दोनों छात्रों को भीड़ के सामने गोली मारकर हत्या की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने किशोर छात्रों को जनता के सामने खड़ा किया फिर उनका परिचय दिया और जुर्म बताया, फिर उन्हें मौत की सजा सुनाई और तुरंत उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
तानाशाह किंम ने जारी किया फरमान
यह घटना अक्तूबर में हुई थी, लेकिन उनकी हत्याओं के बारे में जानकारी पिछले हफ्ते ही सामने आई। वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरिया की सरकार ने अपनी जनता को कहा कि जो लोग दक्षिण कोरियाई फिल्में और नाटक देखते हैं या किसी को साझा करते हैं तो ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाएगा और उन्हें अधिकतम दंड-मौत की सजा दी जाएगी।