फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea and South Korea restore stalled communication hotline despite missile tests

संपर्क: उत्तर और दक्षिण कोरिया ने मिसाइल परीक्षणों के बावजूद ठप पड़ी संचार ‘हॉटलाइन’ बहाल की

Tue, 05 Oct 2021 12:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 12:44 AM IST
सार

सियोल के एकीकरण मंत्रालय ने बताया कि दोनों कोरियाई देशों के संपर्क अधिकारियों ने सोमवार सुबह सीमा पार संचार चैनल पर संदेशों का आदान-प्रदान किया। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों कोरियाई देश अपनी तनावपूर्ण सीमा पर अन्य संचार माध्यमों को भी बहाल कर देंगे, क्योंकि दोनों ने पूर्व में ऐसे इरादे जाहिर किए हैं।

विज्ञापन
North Korea and South Korea restore stalled communication hotline despite missile tests
north-south korea relations

विस्तार

उत्तर और दक्षिण कोरिया ने कई सप्ताह से ठप पड़ी संचार ‘हॉटलाइन’ को सोमवार से एक बार फिर बहाल कर दिया है। उत्तर कोरिया ने हाल ही में कई मिसाइल परीक्षण करने के साथ ही ‘हॉटलाइन’ बहाल करने की इच्छा जाहिर की थी। सियोल के एकीकरण मंत्रालय ने बताया कि दोनों कोरियाई देशों के संपर्क अधिकारियों ने सोमवार सुबह सीमा पार संचार चैनल पर संदेशों का आदान-प्रदान किया।

विज्ञापन


ऐसी उम्मीद की जा रही है कि दोनों कोरियाई देश अपनी तनावपूर्ण सीमा पर अन्य संचार माध्यमों को भी सोमवार को बहाल कर देंगे, क्योंकि दोनों ने पूर्व में ऐसे इरादे जाहिर किए हैं। फोन और फैक्स माध्यम भी एक वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय हैं। इनका इस्तेमाल प्रतिद्वंद्वी कोरिया बैठकें करने, सीमा पार करने की व्यवस्था करने और आकस्मिक झड़पों से बचने के लिए करते हैं।
विज्ञापन


गर्मियों में संचार को करीब दो सप्ताह के लिए संक्षिप्त रूप से बहाल किया गया था, लेकिन दक्षिण कोरिया के अमेरिका के साथ वार्षिक सैन्य अभ्यास शुरू करने के बाद उत्तर कोरिया ने संदेशों का आदान-प्रदान करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द वार्ता शुरू होने की उम्मीद
सियोल के एकीकरण मंत्रालय ने कहा कि ‘हॉटलाइन’ को बहाल करने से दोनों देशों के बीच संबंधों की बहाली की नींव रखी गई है। मंत्रालय के एक बयान में कहा कि सियोल को उम्मीद है कि पिछले सहयोग समझौतों को लागू करने और कोरियाई प्रायद्वीप पर शांति स्थापित करने के बारे में चर्चा करने के लिए दोनों कोरियाई देश जल्द ही बातचीत फिर से शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed