फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Non-bailable warrant against Hafiz Saeed, Delhi court tightens money laundering case

आतंकी सरगना हाफिज सईद के खिलाफ धन शोधन मामले में गैर जमानती वारंट जारी

Sat, 06 Feb 2021 08:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 06 Feb 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant against Hafiz Saeed, Delhi court tightens money laundering case
हाफिज सईद - फोटो : ANI

पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना हाफिज सईद के खिलाफ दिल्ली की एक कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकी वित्त पोषण मामले में ईडी के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने वारंट जारी करने का निर्णय लिया। 

विज्ञापन


जहूर वटाली के खिलाफ भी वारंट
कश्मीर के व्यापारी जहूर अहमद शाह वटाली व दो अन्य के खिलाफ भी टेरर फंडिंग के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। हाफिज सईद के खिलाफ टेरर फंडिंग के पांच मामले चल रहे हैं। वटाली के अलावा अलगाववादी अल्ताफ अहमद उर्फ फंटूश व संयुक्त अरब अमीरात के कारोबारी नवल किशोर कपूर के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। मामले के आरोपियों में कश्मीरी कारोबारी वटाली की कंपनी मेसर्स ट्रायसन फार्म्स एंड कंस्ट्रक्शन प्रालि. का भी नाम है। 
विज्ञापन


सईद पाक में घूम रहा खुलेआम, वटाली, फंटूश व कपूर तिहाड़ में हैं बंद
आतंकी सरगना हाफिज सईद जहां पाकिस्तान में खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण मेंखुलेआम घूम रहा है। वहीं वटाली, फंटूश व कपूर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। सईद मुंबई हमले का भी मास्टर माइंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक साजिश रची

ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा ने कोर्ट को बताया कि आरोपियों ने जम्मू-कश्मीर में विध्वंसक एवं अलगाववादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश रची। आरोपियों ने कार्यकर्ताओं का नेटवर्क स्थापित किया, जिसका वित्तपोषण हवाला के जरिए पाकिस्तानी एजेंसियों ने किया। इसमें विदेशों से भी चंदा जुटाया गया। कश्मीर घाटी में समस्याएं खड़ी करने और सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश के चलते सईद, हिज्बुल मुजाहिदीन के नेता सैयद सलाहुद्दीन एवं अन्य के खिलाफ एनआईए जांच के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed