Nobel Prize 2020: अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को इस साल साहित्य का नोबेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को वर्ष 2020 के लिए साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है। पुरस्कार समिति ने कहा है कि उनकी आवाज खूबसूरत होने के साथ-साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है।
कवयित्री लुइस ग्लक ने 1968 में 'फर्स्टबोर्न' के साथ अपनी शुरुआत की थी और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में शामिल हो गई थीं। उन्होंने बारह कविताओं का संग्रह और कुछ निबंध प्रकाशित किए हैं।
लुईस ग्लक के सबसे प्रशंसित संग्रहों में से एक 'द वाइल्ड आइरिस’ है, जो कि (1992) में प्रकाशित हुआ था। इस संग्रह की एक कविता 'स्नोड्रॉप्स' में उन्होंने सर्दियों के बाद के जीवन की चमत्कारी वापसी का वर्णन किया है।
2019 में पीटर हैंडका को दिया गया था साहित्य का नोबेल पुरस्कार
साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार उनके शानदार लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था।
BREAKING NEWS:
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 8, 2020
The 2020 Nobel Prize in Literature is awarded to the American poet Louise Glück “for her unmistakable poetic voice that with austere beauty makes individual existence universal.”#NobelPrize pic.twitter.com/Wbgz5Gkv8C
इन तीन वैज्ञानिकों को मिला इस साल का चिकित्सा का नोबेल
इस साल चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले तीन वैज्ञानिकों में से एक हार्वी जेम्स ऑल्टर एक अमेरिकी चिकित्सा शोधार्थी, वायरोलॉजिस्ट और फिजिशियन हैं। माइकल ह्यूटन एक ब्रिटिश वायरोलॉजिस्ट हैं जो फिलहाल यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बर्टा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चार्ल्स एम राइस एक अमेरिकी वायरोलॉजिस्ट हैं। राइस फिलहास न्यूयॉर्क में स्थित रॉकफेलर यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं रहे हैं।
इन्हें मिला वर्ष 2020 का भौतिकी का नोबेल
वर्ष 2020 में फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) के क्षेत्र में प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार विजेता का एलान हो गया है। इस साल यह पुरस्कार रोजन पेनरोज, रेनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को दिया गया है। पुरस्कार राशि में से आधा हिस्सा पेनरोज को दिया जाएगा और बाकी आधे में से आधी-आधी राशि रेनहार्ड और एंड्रिया को मिलेगी।