फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nobel Prize Chemistry to Carolyn Bertozzi Morten Meldal Barry Sharpless for the development of click chemist

Nobel Prize: रसायन के नोबेल का एलान, कैरोलिन बेरटोजी, मॉर्टेन मिएलडॉल और के. बैरी शार्पलेस को मिला सम्मान

Wed, 05 Oct 2022 03:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 05 Oct 2022 03:49 PM IST
सार

इससे पहले बीते दिन 2022 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया था। इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में उनके काम के लिए दिया गया।

विज्ञापन
Nobel Prize Chemistry to Carolyn Bertozzi Morten Meldal Barry Sharpless for the development of click chemist
Nobel Prize - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रसायन के नोबेल का एलान कर दिया गया है। इस वर्ष यह सम्मान स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के कैरोलिन बेरटोजी, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन (डेनमार्क) के मॉर्टेन मिएलडॉल और अमेरिका के स्क्रिप्स रिसर्च सेंटर के के. बैरी शार्पलेस को दिया गया है। रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले बीते दिन 2022 के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का एलान किया गया था। इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को क्वांटम मैकेनिक्स के क्षेत्र में उनके काम के लिए दिया गया। फ्रांस के वैज्ञानिक एलेन आस्पेक्ट, अमेरिका के जॉन एफ क्लॉसर और ऑस्ट्रिया के एंटन जेलिंगर को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.5 करोड़ रुपये) मिलेंगे। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने मंगलवार को स्कॉटहोम में इस पुरस्कार की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


Nobel Prize: तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल, जानें क्वांटम साइंस में की गई इस खोज और उसके असर के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीडन के पाबो को चिकित्सा का नोबेल
चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक स्वैंते पाबो को देने की घोषणा की गई। उन्हें यह पुरस्कार ‘मानव के क्रमिक विकास’ पर खोज के लिए दिया गया है। पाबो ने आधुनिक मानव और विलुप्त प्रजातियों के जीनोम की तुलना कर बताया कि इनमें आपसी मिश्रण है।

Nobel Prize: स्वीडन के स्वांते पैबो को चिकित्सा का नोबेल, विलुप्त प्रजातियों के जिनोम रिसर्च के लिए सम्मानित

साहित्य के नोबेल के प्रबल दावेदारों में सलमान रुश्दी भी
मुंबई में जन्मे लेखक सलमान रुश्दी को साहित्य के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार मिल कता है। उन्हें इस पुरस्कार के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विवादास्पद 'सैटेनिक वर्सेज' के लेखक पर इस साल अगस्त में पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में चाकू से हमला किया गया था। साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का एलान कल यानी गुरुवार को किया जाएगा।

शांति के नोबेल का एलान शुक्रवार को
इस वर्ष (2022) के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्तूबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed