Nobel Prize 2021: भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में इन तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार, जानिए इनका योगदान
भौतिक विज्ञान में साल 2021 का नोबेल पुरस्कार देने का एलान कर दिया गया है। जानिए किन तीन वैज्ञानिकों को किस खास काम के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने भौतिक विज्ञान के लिए वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार स्यूकूरो मनाबे, क्लॉस हैसलमैन और जॉर्जियो पारिसी को देने का एलान किया है। इन्हें जटिल भौतिक प्रणालियों को समझने में उल्लेखनीय योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार देने का फैसला लिया गया है।
Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2021 #NobelPrize in Physics to Syukuro Manabe, Klaus Hasselmann, and Giorgio Parisi “for groundbreaking contributions to our understanding of complex physical systems": The Nobel Prize
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 5, 2021
जूरी ने नामों का एलान करते हुए बताया कि स्यूकूरो मनाबे ने प्रदर्शित किया कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है। उनके काम ने वर्तमान जलवायु मॉडल के विकास की नींव रखी।
मनाबे और हैसलमैन को पृथ्वी की जलवायु की भौतिक मॉडलिंग, ग्लोबल वॉर्मिंग के पूर्वानुमान की परिवर्तनशीलता और प्रामाणिकता के मापन क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए चुना गया। वहीं परिसी को परमाणु से ग्रहों के मानदंडों तक भौतिक प्रणाली में विकार और उतार-चढ़ाव के परस्पर क्रिया की खोज के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
पिछले वर्ष इन्हें मिला था पुरस्कार
पिछले वर्ष भौतिक विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिक आंड्रेया घेज, ब्रिटेन के रोजर पेनरोज और जर्मनी के रिनार्ड गेनजेल को मिला था। इन तीनों को ब्लैक होल्स पर रिसर्च के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार को हासिल करने वालों को एक स्वर्ण पदक के साथ 1.14 मिलियन डॉलर नकद इनाम दिया जाता है।