फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nobel laureate Muhammad Yunus takes oath as head of Bangladesh's interim government

Bangladesh: मोहम्मद यूनुस बने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख, पद और गोपनीयता की शपथ ली

Thu, 08 Aug 2024 09:17 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 08 Aug 2024 09:17 PM IST
सार

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के जाने के बाद अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

विज्ञापन
Nobel laureate Muhammad Yunus takes oath as head of Bangladesh's interim government
मोहम्मद यूनुस का छात्रों के नाम संदेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के जाने के बाद अंतरिम सरकार का गठन हो गया है। मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। बंगभवन में आयोजित किए गए शपथ ग्रहण समारोह में मोहम्मद यूनुस समेत अंतरिम सरकार के सभी सदस्यों को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुखिया चुना गया था। अब उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है।

विज्ञापन


‘हमारी सरकार देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी’
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रो. मोहम्मद यूनुस ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। पेरिस से ढाका लौटने के बाद हवाईअड्डे पर यूनुस का सेना प्रमुख वकार उज जमां, वरिष्ठ अधिकारियों और छात्र नेताओं ने स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने कहा, उनकी सरकार का पहला काम कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना, अव्यवस्था को नियंत्रित करना और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को रोकना होगा। उन्होंने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को साजिश बताया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि देश के पुनर्निमाण में उनका साथ दें। 2006 में शांति का नोबल हासिल करने वाले यूनुस ने कहा, आज हमारे लिए गर्व का दिन है। हमने दूसरी बार आजादी हासिल की है और हमें इसे सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन


मोहम्मद यूनुस का छात्रों के नाम संदेश
मोहम्मद यूनुस ने देश के सभी लोगों से आग्रह किया कि उनकी बात सुनें। उन्होंने कहा कि वह अंतरिम सरकार का प्रमुख बनने के लिए छात्रों और युवाओं के अनुरोध पर तैयार हुए हैं। यूनुस ने कहा, ‘अगर आपको मुझमें भरोसा है तो आप यह सुनिश्चित करें कि देश के कहीं भी किसी पर भी कोई हमला नहीं होगा। यह हमारी पहली जिम्मेदारी है। यदि मैं ऐसा नहीं कर पाया और आपने मेरी बात नहीं मानी तो मेरा यहां होने का कोई मतलब नहीं है।’ यूनुस ने कहा, ‘देश अब युवाओं हाथ में है। आपको इसे अपनी आकांक्षाओं के अनुरूप फिर से बनाना है। आप अपनी रचनाशीलता का इस्तेमाल कर देश का निर्माण करें। आपने देश के लिए आजादी हासिल की है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed