फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No weapons in shipment UAE rejects Saudi claim after Yemen blast

UAE-Saudi Tension: 'कोई हथियार नहीं भेजे गए..', यमन में एयर स्ट्राइक के बाद UAE ने खारिज किया सऊदी का दावा

Tue, 30 Dec 2025 08:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 30 Dec 2025 08:19 PM IST
सार

UAE-Saudi Tension: यूएई ने यमन में हथियार भेजने के सऊदी अरब के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके जहाज अमीराती बलों के लिए वाहन लेकर गए थे। इससे पहले सऊदी अरब ने इन कदमों को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। यमन में बढ़ते तनाव के बीच अरब लीग महासचिव अहमद अबुल घेइत ने संयम बरतने की अपील की।

विज्ञापन
No weapons in shipment UAE rejects Saudi claim after Yemen blast
संयुक्त अरब अमीरात (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एक्स/विदेश मंत्रालय, यूएई

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगलवार को तत्काल सऊदी अरब के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उसके दो जहाजों ने यमन में अलगाववादी ताकतों को हथियार और युद्ध वाहन भेजे। यूएई ने इन हवाई हमलों पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि ये वाहन यमन में अमीराती बलों के लिए भेजे गए थे और इसमें सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के साथ समन्वय किया गया था।
विज्ञापन


एक बयान में सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कथित तौर पर यूएई की ओर से उठाए गए कदमों को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। इससे दोनों खाड़ी देशों के संबंधों में तनाव बढ़ गया है। सऊदी अरब ने आज यूएआई पर यमन में 'बेहद खौफनाक' कार्रवाई करने का आरोप लगाया। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने मुकल्ला बंदरगाह पर 'सीमित' हमले किए, जिससे क्षेत्र के दो करीबी सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ गया।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पुतिन के घर पर हमले की कोशिश के बाद भड़का रूस, बेलारूस में तैनात की परमाणु क्षमता वाली मिसाइलें
विज्ञापन
विज्ञापन


अरब लीग महासचिव ने की संयंम बरतने की अपील
इस बीच, अरब लीग के महासचिव अहमद अबुल घेइत ने यमन में बढ़ते तनाव को तुरंत खत्म करने की अपील की। उन्होंने मौजूदा घटनाक्रम पर गहरी चिंता जताई। घेइत ने कहा कि यह स्थिति उस समय बनी है, जब सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल सरकार (राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद) की मांगों पर प्रतिक्रिया देने में विफल रही है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने वैध सरकार का समर्थन करने वाले सभी सदस्य देशों से इस नाजुक समय में अरब एकजुटता की भावना बनाए रखने, संयम बरतने और यमन की वैध सरकार के समर्थन में एकजुट अरब रुख का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह रुख अरब लीग परिषद की ओर से इस संकट पर पारित किए गए लगातार प्रस्तावों के अनुरूप है।

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा  कि उसने यमन में अपनी 'आतंकवाद विरोधी' इकाइयों की तैनाती को स्वेच्छा से समाप्त कर दिया है। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम (डब्ल्यूएएम) के जरिये दी गई। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला हालिया घटनाक्रम की व्यापक समीक्षा के बाद लिया गया है। मंत्रालय के अनुसार, 2019 में यमन से सैन्य वापसी के बाद आतंकवाद रोधी इकाइयां ही यूएई की वहां मौजूद आखिरी सैन्य ताकत थीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed