फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   'No one can win in trade war', China bluntly on Trump's decision to impose 10 percent tariff

US-China Row: 'व्यापार युद्ध में कोई जीत नहीं सकता', 10 फीसदी टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले पर चीन की दो टूक

Tue, 04 Feb 2025 11:07 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: बशु जैन Updated Tue, 04 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में चीन ने कहा कि व्यापार युद्ध में कोई जीत नहीं सकता। बीजिंग जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत फू कांग ने कहा कि हम इस टैरिफ का विरोध करते हैं। यह विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का उल्लंघन है। हम विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। 

विज्ञापन
'No one can win in trade war', China bluntly on Trump's decision to impose 10 percent tariff
ट्रंप द्वारा टैरिफ लगाए जाने पर भड़का चीन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ को लेकर चीन ने एक बार फिर ट्रंप को जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में चीन ने कहा कि व्यापार युद्ध में कोई जीत नहीं सकता। बीजिंग जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत फू कांग ने कहा कि हम इस टैरिफ का विरोध करते हैं। यह विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों का उल्लंघन है। हम विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने के बाद चीन के राजदूत ने कहा कि हम भी जवाबी कार्रवाई कर सकते हैं। अमेरिका को अपनी समस्याओं पर गौर करना चाहिए और उसका समाधान करना चाहिए। यह समाधान ऐसा हो जो अमेरिका के साथ ही पूरे विश्व के लिए लाभदायक हो। फू ने कहा कि मुझे नहीं लगता टैरिफ बढ़ाना अमेरिका के लिए फायदेमंद है। टैरिफ बढ़ाने का बहाना फेंटेनाइल है, जो पूरी तरह से गलत है। 

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि चीन में पहले से ही फेंटेनाइल और उससे जुड़े सभी पदार्थों पर कड़े नियम हैं। इस मुद्दे को अमेरिका को अपने नजरिये से देखने की जरूरत है। अमेरिका दूसरों पर दोष मढ़ने की बजाया फेंटेनाइल की मांग पर भी गौर करें। यह अमेरिका के लिए अच्छा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चीन करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता
चीन 18 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेगा। इसमें परिषद के सदस्य देशों के साथ गैर सदस्यों के विदेश मंत्रियों को भी बुलाया गया है। राजदूत फू ने कहा कि अगर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बैठक में आते हैं तो उनकी चीनी विदेश मंत्री वांग यी से अच्छी मुलाकात होगी। 

चीन और अमेरिका में काफी समानताएं
चीन और अमेरिका संबंधों को लेकर राजदूत फू कांग ने कहा कि अमेरिका और चीन में काफी समानताएं हैं। वे आपस में सहयोग कर सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र में मौजूद आतंकवाद विरोधी, मादक पदार्थ विरोधी, अप्रसार और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चीन और अमेरिका के संयुक्त प्रयास की जरूरत है। चीन और अमेरिका संयुक्त राष्ट्र में वित्तीय योगदान देने वाले दो सबसे बड़े देश हैं। कई चीजें ऐसी हैं जिस पर चीन और अमेरिका मिलकर काम कर सकते हैं। 


उन्होंने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र में अपने काम के प्रति रचनात्मक और पेशेवर दृष्टिकोण अपना सकते हैं। इस समय बहुत कुछ दांव पर लगा है। अगर चीन और अमेरिका मिलकर काम करते हैं, तो मुझे यकीन है कि हम कई समस्याओं को हल कर पाएंगे और दुनिया को एक बेहतर जगह बना पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed