फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No headway in arresting killers of Sikh trader and Christian youth in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में सिख व्यापारी और ईसाई युवक की हत्या, पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने में नाकाम

Mon, 03 Apr 2023 11:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 11:04 PM IST
सार

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि दीयाल सिंह के दो करीबी रिश्तेदारों की भी पिछले साल हत्या कर दी गई थी। घटना की जांच लक्षित हत्या के रूप में की जा रही है। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों प्रांत में सिख समुदाय के 28 लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
No headway in arresting killers of Sikh trader and Christian youth in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी में पिछले सप्ताह एक सिख व्यापारी और एक ईसाई युवक की हत्या की जांच कर रही पुलिस को अभी तक दोषियों को गिरफ्तार करने में कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने बताया कि दियाल सिंह की हत्या की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रांतीय सरकार को भेज दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि दीयाल सिंह के दो करीबी रिश्तेदारों की भी पिछले साल हत्या कर दी गई थी। घटना की जांच लक्षित हत्या के रूप में की जा रही है। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों प्रांत में सिख समुदाय के 28 लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंह को सिर में एक गोली और छाती में एक गोली लगी। शनिवार को पेशावर के पिश्ताखर्रा इलाके में एक बंदूकधारी ने काशिफ मसीह नाम के एक ईसाई युवक की उसके घर के सामने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pakistan Crisis: इमरान खान बोले- ऐतिहासिक मोड़ पर पाकिस्तान, हमारे पास दो ही विकल्प- तुर्किये बनना या म्यांमार

रिपोर्ट में कहा गया है कि हथियारबंद हत्यारे, जो अपनी बाइक पर अकेले थे, ने काशिफ मसीह की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह मानना जल्दबाजी होगी कि यह घटना एक लक्षित हत्या थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed