फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   No fee will be charged for sending money via WhatsApp, says Facebook CEO Mark Zuckerberg

व्हाट्सएप से भुगतान पर नहीं लगेगा शुल्क : जुकरबर्ग

Sat, 07 Nov 2020 01:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कैलिफोर्निया।
एजेंसी, कैलिफोर्निया। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 07 Nov 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
No fee will be charged for sending money via WhatsApp, says Facebook CEO Mark Zuckerberg
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : Twitter

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि देश में अब व्हाट्सएप के माध्यम से रकम भेजने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने मल्टी बैंक मॉडल में यूपीआई पर लाइव होने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की सहमति मिलने के बाद कहा कि यह 140 से ज्यादा बैंकों द्वारा समर्थित होगा।

विज्ञापन


जुकरबर्ग एक वीडियो बयान के माध्यम से बोल रहे थे। उन्होंने कहा, अब आप अपने दोस्तों और परिजनों को व्हाट्सएप के माध्यम से पैसा उतनी ही आसानी के साथ भेज सकते हैं जैसे संदेश भेजते हैं। इसका न तो कोई शुल्क देना होगा और न ही इसमें कोई कठिनाई आएगी। यह पूरी तरह सुरक्षित भी होगा और निजी भी रहेगा। इसे 140 से ज्यादा बैंकों का समर्थन भी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा, हमने इसे भारत के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का इस्तेमाल करके बनाया है ताकि किसी के लिए भी अलग-अलग एप पर तुरंत भुगतान को स्वीकार करना आसान हो सके। इससे कंपनियों को भी लोगों को शानदार सेवाएं देने का मौका मिलेगा। जुकरबर्ग ने कहा, भारत ऐसा कुछ भी करने वाला पहला देश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध
एनपीसीआई से मंजूरी मिलने के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि व्हाट्सएप की भुगतान सेवा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। इस सेवा का इस्तेमाल करने वाले यूजर को सिर्फ एक बैंक के साथ डेबिट कार्ड चाहिए जो यूपीआई को सपोर्ट करता हो। यूजर इसे सीधे सेट कर सकता है। इसे व्हाट्सएप के नवीनतम संस्करण में भी पाया जा सकता है।

5 नवंबर से सेवा शुरू होगी
वॉट्सएप के भारत में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। कंपनी पिछले दो वर्ष से भुगतन सेवा शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही थी। वॉट्सएप करीब 10 लाख यूजरों के जरिए इसका परीक्षण कर रही थी। जुकरबर्ग ने कहा, पांच नवंबर से यूपीआई के दो करोड़ अधिकतम यूजरों के साथ व्हाट्सएप पर यह सेवा शुरू की जाएगी। इसकी एनपीसीआई ने स्वीकृति दे दी है।


यूजर्स को धीरे-धीरे मिलेगा अपडेट
वॉट्सएप की भुगतान सेवा को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। एनपीसीआई के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए यूजर्स को धीरे-धीरे भुगतान सेवा का अपडेट दिया जा रहा है। शुरुआत में सभी यूजरों को इसका अपडेट नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed