फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   No evidence of genocidal intent against Rohingya Muslims says Aung San Suu Kyi

रोहिंग्याओं के खिलाफ ‘नरसंहार इरादे’ के सबूत नहीं : आंग सान सू की

Thu, 12 Dec 2019 02:15 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Thu, 12 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
No evidence of genocidal intent against Rohingya Muslims says Aung San Suu Kyi
आंग सान सू की (फाइल फोटो)

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अदालत में रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ म्यांमार के सैन्य अभियान को ‘नरसंहार इरादा’ कहे जाने से इनकार कर दिया। संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए म्यांमार की नेता ने यह जरूर कहा कि, हो सकता है सेना ने ‘अधिक बल’ का इस्तेमाल किया हो लेकिन यह साबित नहीं होता कि देश में अल्पसंख्यक समूह का सफाया करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन


पारंपरिक बर्मी पोशाक और बालों पर फूल लगाए हुई सू की ने कड़े शब्दों में कहा, ‘अफसोस है कि गांबिया ने अदालत के समक्ष हमारे रखाइन प्रांत की भ्रामक और अधूरी तस्वीर रखी है। वास्तव में 2017 में म्यांमार की सेना रोहिंग्या आतंकियों के हमले का जवाब दे रही थी। 
विज्ञापन


हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून की अवहेलना के कुछ मामलों में सेना ने बल का अधिक इस्तेमाल किया हो या सेना आतंकियों और नागरिकों के बीच अंतर स्पष्ट नहीं कर सकी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यांमार खुद इस मामले में सेना के ऑपरेशन की खामियों की जांच कर रहा है। निश्चित रूप से ऐसी परिस्थितियों में नरसंहार का इरादा एकमात्र कल्पना नहीं हो सकती।’ बता दें कि मुस्लिम बहुल अफ्रीकी देश गांबिया ने म्यांमार पर मुस्लिमों के नरसंहार का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed