फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine rockets hit Iraq base housing US troops

इराक में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का हमला, एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागीं

Wed, 08 Jan 2020 08:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 08 Jan 2020 08:02 AM IST
विज्ञापन
Nine rockets hit Iraq base housing US troops
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

अमेरिका द्वारा ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या किए जाने के कुछ दिन बाद बुधवार को ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिका के अल-असद एयरबेस पर कई रॉकेट हमले किए। पेंटागन के अनुसार उसके एयरबेस पर एक दर्जन से ज्यादा मिसाइलें दागी गई हैं। इस एयरबेस पर अमेरिका के साथ गठबंधन सेनाएं तैनात हैं। फिलहाल इस हमले में अमेरिका और गठबंधन सेनाओं को हुए किसी नुकसान की खबर नहीं मिली है। इसी बीच अमेरिका ने अपनी नागरिक उड़ानों को खाड़ी, इराक और ईरान में प्रतिबंधित कर दिया है।

विज्ञापन

 

हमले को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक कर रहे हैं। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने बताया कि लगभग साढ़े पांच बजे इराक में अमेरिकी और गठबंधन सेनाओं के ठिकानों पर एक दर्ज से ज्यादा मिसाइलों से हमला किया गया। पेंटागन ने बयान जारी करके कहा है कि वह हमले में हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। ईरानी कमांडर जनरल सुलेमानी की हत्या के बाद से ही ईरान ने अपने तेवर सख्त किए हुए हैं। पहले से ही यह आशंका जताई जा रही थी कि ईरान आक्रामक कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक मामलों के लिए अमेरिकी रक्षा सचिव के सहायक जोनाथन हॉफमैन ने बताया कि सात जनवरी को शाम 5.30 बजे (ईएसटी) ईरान ने इराक में अमेरिकी सेना और गठबंधन बलों पर एक दर्जन से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। हॉफमैन ने कहा, यह स्पष्ट है कि ये मिसाइलें ईरान ने लॉन्च की थीं और कम से कम दो इराकी सैन्य बेसों अल-असद और इरबिल को निशाना बनाया जहां अमेरिकी सेना और गठबंधन सेना ठहरी है।

हम प्रारंभिक युद्ध क्षति का आकलन करने का काम कर रहे हैं। बता दें कि ईरान सुलेमानी की मौत का बदला लेने की धमकी दे चुका है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी किसी स्थिति में पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं।

ट्रंप ने सुलेमानी को बताया राक्षस

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सुलेमानी को राक्षस करार दिया। उन्होंने कहा कि उसे सब राक्षस बुलाते थे, वह एक राक्षस था, अब वह राक्षस नहीं रहा, वह मर गया। उन्होंने आगे कहा, 'वह हम पर और दूसरे देशों पर एक बड़े और घातक हमले की योजना बना रहा था। हमने उसे रोक दिया।'

उन्होंने विपक्षी दल डेमोक्रेटिक पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुलेमानी की मौत का विरोध वही लोग रहे हैं जो राष्ट्रपति चुनाव जीतना चाहते हैं।
 


इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ को अमेरिका ने वीजा देने से मना कर दिया है। उन्हें न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed