Pakistan Terror Attack: उत्तरी वजीरिस्तान में आंतकी हमला, सेना के दो अफसरों सहित सात जवानों की मौत
Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के दो अफसरों सहित 7 सैनिक मारे गए हैं। जवाबी कार्रवाई में सेना ने छह आतंकवादियों को मार गिराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारी और करीब सात सैनिक मारे गए हैं। हालांकि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने सभी छह आतंकियों को ढेर कर दिया। यह आतंकी हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान में हुआ। पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि छह आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिनके प्रयासों को सेना द्वारा विफल किया गया। इसके बाद आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे वाहन को चौकी में घुसा दिया, जिसके बाद कई बम धमाके हुए। जवाबी कार्रवाई में सेना ने सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों तरफ से हुई भीषण गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल सैयद काशिफ अली और कैप्टन मुहम्मद अहमद बदर मारे गए।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के अनुसार क्षेत्र में मौजूद अन्य आतंकवादियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस आतंकी हमले की निंदा की है।
2023 में हुए 789 आतंकी हमले
सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमले हुए। इन हमलों में 1,524 मौतें हुई जबकि 1,463 घायल हुए। यह छह साल का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत आतंकी हमलों के प्राथमिक केंद्र रहे हैं। इन क्षेत्रों में 84 प्रतिशत हमले हुए और 90 प्रतिशत से अधिक मौतें हुई हैं।