फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nine children of a doctor killed in Israeli attacks in Gaza; Israel may start aid system soon

Gaza: गाजा में इस्राइली हमलों में डॉक्टर के नौ बच्चों की मौत; जल्द सहायता प्रणाली शुरू कर सकता है इस्राइल

Sat, 24 May 2025 10:56 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा/तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Sat, 24 May 2025 10:56 PM IST
सार

इस्राइली वायु सेना ने गाजा में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नई मौतों के साथ ही अब तक युद्ध में मरने वालों की संख्या 53,901 हो गई है। दक्षिणी शहर खान यूनिस में शुक्रवार को हुए हमले में एक डॉक्टर के सात महीने से लेकर 12 साल तक के नौ बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Nine children of a doctor killed in Israeli attacks in Gaza; Israel may start aid system soon
गाजा में हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

गाजा में इस्राइल के हमले लगातार जारी हैं। इस्राइली हमले में एक डॉक्टर के 10 में से नौ बच्चों की मौत हो गई। जबकि उसका पति घायल हो गया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में इस्राइली हमलों में 79 लोग मारे गए। उनके शव अस्पतालों में लाए गए। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते दबाव के चलते इस्राइल गाजा में गैर खाद्य सहायता प्रणाली शुरू कर सकता है। वह गाजा में कार्यरत सहायता समूहों को गैर-खाद्य सहायता का प्रभार सौंप सकता है और खाद्य वितरण का काम एक नव स्थापित अमेरिकी समर्थित समूह को सौंप सकता है।
विज्ञापन


डॉक्टर के सात महीने से 12 साल के नौ बच्चों की मौत
गाजा के एक अस्पताल के बाल चिकित्सा विभाग के प्रमुख अहमद अल-फर्रा ने बताया कि नासेर अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ अला नज्जर ड्यूटी पर थीं और जब वे घर भागीं तो उन्होंने पाया कि उनके घर में आग लगी हुई है। दक्षिणी शहर खान यूनिस में शुक्रवार को हुए हमले में उनके सात महीने से लेकर 12 साल तक के नौ बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए। वहीं नज्जार के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एकमात्र जीवित बचा 11 वर्षीय बेटा भी गंभीर हालत में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुश्किल में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार: सेना नहीं, अपने करीबी छात्र नेता-BNP की जंग में उलझे यूनुस, वादों पर घिरे
विज्ञापन
विज्ञापन


100 ठिकानों पर किया हमला
इस्राइली वायु सेना ने गाजा में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नई मौतों के साथ ही अब तक युद्ध में मरने वालों की संख्या 53,901 हो गई है। वहीं 18 मार्च को हमास पर युद्धविराम शर्तों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने के प्रयास में इस्राइल की ओर से किए गए हमलों में गाजा में 3,747 लोग मारे गए हैं।

गाजा पट्टी में भुखमरी जैसे हालात 
गाजा में दिन-प्रतिदिन हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि गाजा के 2 मिलियन निवासियों में से ज्यादातर के सामने अकाल जैसी स्थिति है। वैश्विक स्तर पर इस्राइली नाकेबंदी की आलोचना की जा रही है।  यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका जो कि इस्राइल का अनन्य सहयोगी है उसने भी भुखमरी पर चिंता व्यक्त की है। 

ये भी पढ़ें: कीव पर हमले के बीच रूस-यूक्रेन ने की कैदियों की अदला-बदली, दोनों देशों से 307 सैनिक रिहा

सहायता प्रणाली शुरू कर सकता है इस्राइल
संयुक्त राष्ट्र और उसके सहयोगियों की ओर से दबाब बनाए जाने के बाद इस्राइल अब सहायता समूहों को गैर-खाद्य सहायता का प्रभार सौंपने के लिए तैयार हो सकता है। जबकि खाद्य वितरण का काम एक नव स्थापित अमेरिकी समर्थित समूह को सौंप सकता है। इसे लेकर एक पत्र सामने आया है। 

22 मई को लिखा गया यह पत्र इस्राइल के गाजा मानवतावादी फाउंडेशन (जीएचएफ) के प्रमुख जेक वुड का है और सहायता पहुंचाने के लिए जिम्मेदार इजरायली सैन्य एजेंसी सीओजीएटी (COGAT) को लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि इस्राइल और जीएचएफ ने गैर-खाद्य मानवीय सहायता चिकित्सा आपूर्ति से लेकर स्वच्छता वस्तुओं और आश्रय सामग्री को मौजूदा प्रणाली के तहत संभालने और वितरित करने की अनुमति देने पर सहमति व्यक्त की है। इसका नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र करता है। पत्र में कहा गया है कि फाउंडेशन अभी भी खाद्य वितरण पर नियंत्रण बनाए रखेगा, लेकिन सहायता समूहों के साथ कुछ समय तक ओवरलैप रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed