फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nigeria conferred second highest national award grand commander of the order of niger to PM Narendra Modi

Nigeria: PM मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान, क्वीन एलिजाबेथ के बाद पुरस्कार पाने वाले पहले शख्स बने

Sun, 17 Nov 2024 06:56 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा (नाइजीरिया) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर नाइजर' से सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दूसरी ऐसे विदेशी नेता बन गए हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है। 

विज्ञापन
Nigeria conferred second highest national award grand commander of the order of niger to PM Narendra Modi
पीएम मोदी को मिला नाइजीरिया का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान। - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

विस्तार

नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर नाइजर' से सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दूसरी ऐसे विदेशी नेता बन गए हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है। 

विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ के बाद पुरस्कार पाने वाले दूससे शख्स बने
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, 'नाइजीरिया के 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' पुरस्कार से सम्मानित होने पर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूं और इसे भारत के लोगों को समर्पित करता हूं।' मोदी को दिया गया यह 17वां अतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। इससे पहले 1969 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
विज्ञापन




पुरस्कार प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री ने कहा, मैं नाइजीरिया सरकार और नाइजीरिया के लोगों को नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार 'ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर' के लिए दिल से धन्यवाद देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं। मैं इस सम्मान को विनम्रता और सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं। इस सम्मान को मैं 140 करोड़ भारतीयों और भारत व नाइजीरिया की गहरी दोस्ती के रिश्ते को समर्पित करता हूं।


सत्रह साल किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला नाइजीरिया दौरा
प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं। नाइजीरिया के राष्ट्रपति के बोला अहम टिनुबु के निमंत्रण पीएम मोदी का यह दौरा हो रहा है और 17 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का नाइजीरिया दौरा है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की यात्रा की थी। प्रधानमत्री मोदी का नाइजीरिया पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नयेसोम एजेनवो विके ने अबूजा शहर की 'चाबी' सौंपी। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर बताया कि यह चाबी नाइजीरिया के लोगों का प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा और सम्मान को दर्शाती है। 

अबुजा से प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के लिए रवाना होंगे, जहां वह जी20 सम्मेलन में भाग लेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम पड़ाव में वह गुयाना जाएंगे।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed