फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nicos Christodoulides became the President of Cyprus News in Hindi

Cyprus: निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स बने साइप्रस के राष्ट्रपति, 52 प्रतिशत मत हासिल कर प्रतिद्वंदी को हराया

Mon, 13 Feb 2023 10:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, निकोसिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, निकोसिया Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Feb 2023 10:41 PM IST
सार

निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को देश का अगला राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एंड्रियास मावरोयनिस को चुनाव में हराया। एंड्रियास को 48.1 प्रतिशत तो क्रिस्टोडौलाइड्स को 51.9 प्रतिशत वोट मिले। 

विज्ञापन
Nicos Christodoulides became the President of Cyprus News in Hindi
निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स - फोटो : ANI

विस्तार

साइप्रस के पूर्व विदेश मंत्री निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को देश का अगला राष्ट्रपति चुना गया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी एंड्रियास मावरोयनिस को चुनाव में हराया। एंड्रियास को 48.1 प्रतिशत तो क्रिस्टोडौलाइड्स को 51.9 प्रतिशत वोट मिले। पीएम मोदी ने क्रिस्टोडौलाइड्स को बधाई दी।

विज्ञापन




चुनाव में हार स्वीकार करते हुए एंड्रियास मावरोयनिस ने कहा, आज रात एक यात्रा समाप्त हो गई है। एक शानदार यात्रा, जिसे मैंने हजारों लोगों के साथ साझा किया। मुझे दुख है कि हम उस बदलाव को हासिल नहीं कर सके, जिसकी साइप्रस को जरूरत थी। वहीं, मतगणना से पहले क्रिस्टोडौलाइड्स ने अपनी जीत पर भरोसा जताया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, साइप्रस के लोग जानते हैं और समझते हैं कि क्या दांव पर लगा है। मुझे उनके फैसले पर पूरा भरोसा है। 
विज्ञापन


72.4 प्रतिशत लोगों ने किया मतदान 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साइप्रस में इस बार 72.4 प्रतिशत यानी 405000 से ज्यादा लोगों ने मतदान किया। यह पहले की तुलना में अधिक है। बता दें, साइप्रस को 1974 में विभाजित किया गया था, जब ग्रीक-प्रायोजित तख्तापलट के जवाब में तुर्किये सेना ने उत्तरी हिस्से पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से साइप्रस और तुर्किये के बीच वर्तमान मुद्दा दक्षिण में ग्रीक साइप्रियोट्स और उत्तर में तुर्किये  साइप्रियोट्स के बीच चल रहा विवाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed