फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nicolas Sarkozy: ExPresident of France s argument overrun in court I lost, people got rich

निकोलस सरकोजी जेल जाएंगे या नहीं?: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति की कोर्ट में दलील- मैं हारा, लोग अमीर हो गए

Fri, 01 Oct 2021 01:26 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, पेरिस।
एजेंसी, पेरिस। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 01 Oct 2021 01:26 AM IST
सार

अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को एक साल की सजा सुनाई है। हालांकि उनके जेल जाने की संभावना कम है। परंतु वह इलेक्ट्रॉनिक टैग लगाकर घर में ही बंदी रहकर सजा काट सकते हैं।

विज्ञापन
Nicolas Sarkozy: ExPresident of France s argument overrun in court I lost, people got rich
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी - फोटो : facebook.com/nicolassarkozy

विस्तार

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को पेरिस की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को साल 2012 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में तय धनराशि से दोगुनी रकम खर्च करने का दोषी माना है। उन्हें 1 साल कारावास की सजा सुनाई गई है। संभावना है कि 66 साल के सरकोजी आदेश के खिलाफ अपील कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें जेल में नहीं डाला जाएगा। वहीं निर्णय अनुसार वे अपने घर में बंदी रहकर सजा काट सकते है, इसके लिए उन्हें इलेक्ट्रॉनिक टैग लगाया जाएगा। 

विज्ञापन


आदेश सुनाए जाते समय सरकोजी अदालत में मौजूद नहीं थे। आरोप थे कि उन्होंने फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के लिए निर्धारित 2.75 करोड डॉलर (आज करीब 205 करोड़ रुपए) की सीमा से करीब दोगुनी राशि खर्च की। हालांकि वे 2012 का यह चुनाव समाजवादी नेता फ्रैंकोइस होलांद से हार गए थे। अपने आदेश में अदालत ने कहा, सरकोजी भलीभांति जानते थे कि धन खर्च की कानूनी सीमा पार हो चुकी है। इसके बावजूद उन्होंने अतिरिक्त खर्चों पर लगाम नहीं लगाई। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार चुनाव अभियान के कई हफ्ते पहले सरकोजी को सीमा से ज्यादा खर्च की जानकारी थी। उनके अकाउंटेंट्स ने उन्हें दो बार नोट्स भी भेजे लेकिन वे इसे नजरअंदाज कर बड़ी रैलियां और प्रचार करते रहे। अभियोजकों ने छह माह जेल के साथ-साथ छह महीने की निलंबित सजा और 3,750 यूरो (4,354) के जुर्माने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं हार गया, लोग अमीर हो गए
साल 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे सरकोजी ने मई-जून में सुनवाई के दौरान आरोपों को नकार दिया था। उनका कहना था, अतिरिक्त पैसा वास्तव में प्रचार पर नहीं खर्च हुआ, बल्कि इसके जरिये कई लोग अमीर हो गए। वे खुद चुनाव हार गए। उनका इरादा धोखाधड़ी का नहीं था। वे अपने प्रचार पर ध्यान देते थे, खर्च और अन्य कार्यों के लिए उनकी टीम काम करती थी। उन्होंने अदालत में यह तक कहा, क्या मैं अपने अभियान के समय टीम से बैठक में झंडों की कीमत पर चर्चा करता? उस समय काम का दबाव था, कुछ और सोचने की फुर्सत नहीं थी।

पहले भी दोषी करार दिए गए
इसी वर्ष 1 मार्च को भ्रष्टाचार और अपना मामला देख रहे जज को रिश्वत  की पेशकश व मुक़दमा प्रभावित करने के आरोप में साकोजी को दोषी ठहराया जा चुका है। उन्हें 1 साल की कैद व 2 साल का सस्पेंडेड कारावास दिया गया है। वे इसके खिलाफ अपील कर चुके हैं, इसलिए जेल नहीं भेजा गया। यूरोप के कई देशों में सस्पेंडेड कारावास की सजा में अभियुक्त को जेल न भेज कर प्रोबेशन पर रखा जाता है। उसका आचरण अच्छा रहता है तो सस्पेंडेड कारावास निरस्त कर दिया जाता, आरोपी हिरासत में नहीं लिया जाता।


राजनीति से संन्यास लेकिन अब भी प्रभावी
सरकोजी ने साल 2017 में सक्रिय राजनीति से सन्यास की घोषणा की थी। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि वे छिपकर भी फ्रांस के अगले राष्ट्रपति चुनाव में प्रभाव डालेंगे। खुद प्रत्याशी नहीं बनेंगे, लेकिन अपनी रूढ़िवादी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की चयन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed