फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Next American president has the heart of a lion Donald Trump Jr says

US: रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में गरजे ट्रंप जूनियर, अपने पिता को 'शेरदिल' बताकर किया जीत का दावा

Thu, 18 Jul 2024 05:43 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिल्वाकी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मिल्वाकी Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 18 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि हाल ही में उनके पिता पर गोली मारने की कोशिश की गई। ट्रंप जूनियर ने रिपब्लिकन पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि अब दुनिया जान गई है कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति शेरदिल हैं।

विज्ञापन
Next American president has the heart of a lion Donald Trump Jr says
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स @DonaldJTrumpJr/ ANI

विस्तार

अमेरिका में नबंर महीने में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियां जीत के लिए जोर आजमाइश कर रहीं हैं। उधर, अमेरिका के मिल्वाकी शहर में रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन में देशभर से हजारों नेता जुटे हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने भी रिपब्लिकन सम्मेलन को संबोधित किया। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा कि हाल ही में उनके पिता पर गोली मारने की कोशिश की गई। ट्रंप जूनियर ने रिपब्लिकन पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि अब दुनिया जान गई है कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति शेरदिल हैं।   

विज्ञापन


ट्रंप जूनियर ने अपने पिता पर हुए हमले का जिक्र किया
ट्रंप जूनियर ने अपने पिता पर हुए हमले को लेकर कहा, ‘जिस बारे में कभी सोचा भी नहीं था, वह, भयानक सच में तब्दील हो गया।’ आपको बता दें कि शनिवार को पैन्सिलवेनिया में एक रैली को संबोधित करने के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दाहिने कान को छूकर गोली निकल गई थी। इस घटनाक्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान गोली चलाने के लिए 20 वर्षीय युवक को भी ढेर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


‘मेरे पिता किसी मुश्किल के आगे नहीं झुकते’
रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा, ‘आप इस बात को नहीं जानते कि खतरे के समय कैसी प्रतिक्रिया देनी है, जब तक कि आप वास्तव में इससे जूझते नहीं हैं। ऐसी ही सोच मेरे पिता की भी है। मेरे पिता किसी मुश्किल के आगे झुकने के लिए नहीं बने हैं। वे इसलिए बने हैं क्योंकि वे दुनिया को दिखा सकें कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का दिल शेर जैसा है।’ आपको बता दें कि सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भी रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में सहमति भाषण दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मेरे पिता के चेहरे पर खून था’
ट्रंप जूनियर ने कहा कि दुनिया ने डोनाल्ड ट्रंप की कभी हार न मामले वाली क्षमता को देखा। उन्होंने कहा, ‘उस समय मेरे पिता ने ना सिर्फ अपना चरित्र दिखाया, बल्कि दुनिया ने पूरे अमेरिका के चरित्र को देखा। मेरे पिता का चेहरे पर खून था और उनके ठीक पीछे राष्ट्र का ध्वज था। उस समय दुनिया ने कभी ने टूटने वाले हौसले को देखा।’ उन्होंने आगे कहा कि उस दौरान अमेरिका अपने सबसे काले अध्याय से सिर्फ कुछ ही मिलीमीटर दूर था। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने आगे कहा कि जब उनके पिता पर हमला हुआ, उस समय वे छुप सकते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता खड़े हुए और उन्होंने अपना हाथ उठाया। फिर उनके बाद मेरे पिता ने कुछ कहा, जानते हैं क्या कहा? हम लड़ेंगे, लड़ेंगे और लड़ेंगे। हम अपनी आवाज बुलंद कर लड़ेंगे।’ 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed