{"_id":"5ef22dfc8e20d44a61425544","slug":"news-of-40-chinese-soldiers-killed-in-galwan-valley-fake-and-rumored-chinese-foreign-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलवां घाटी में 40 चीनी सैनिकों की मौत की खबर फर्जी और अफवाह: चीनी विदेश मंत्रालय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गलवां घाटी में 40 चीनी सैनिकों की मौत की खबर फर्जी और अफवाह: चीनी विदेश मंत्रालय
Tue, 23 Jun 2020 09:59 PM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Chinese Foreign Ministry Spokesperson Zhao Lijian
- फोटो : ANI
चीन की तरफ से मंगलवार को उस दावे को ख़ारिज कर दिया गया जिसमें कहा गया था कि 15 जून को लद्दाख के गलवां घाटी में पीएलए के 40 जवानों की मौत हुई है। पीएलए के हताहतों की रिपोर्ट पर इनकार करते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 22 जून को बैठक आयोजित की गई ताकि बातचीत के माध्यम से जारी तनाव को हल किया जा सके।
विज्ञापन
मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, 'चीन और भारत कूटनीतिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से इस मुद्दे को सुलझाने के लिए एक दूसरे के साथ बातचीत कर रहे हैं।'
विज्ञापन
झाओ ने पीएलए के सैनिकों के हताहत होने के एक विशिष्ट सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'मीडिया में जो चल रहा है, उदाहरण के लिए, कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि चीनी पक्ष पर हताहतों की संख्या 40 है, मैं आपको यह सुनिश्चित करने के लिए बता सकता हूं कि यह फर्जी खबर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 15 जून की रात को हिंसक झड़प के दौरान भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि चीन ने अब तक PLA द्वारा मारे गए हताहतों का विवरण प्रकट करने से इनकार कर दिया है।