फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   new zeland court will set sentence the killer of christchurch mosque massacre

न्यूजीलैंड : क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार के हत्यारे को सजा देगी अदालत

Sat, 22 Aug 2020 03:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Aug 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
new zeland court will set sentence the killer of christchurch mosque massacre
क्राइस्टचर्च मस्जिद हमला: दोषी करार दिया गया आरोपी ब्रेंटन हैरिसन टैरेंट - फोटो : PTI

दुनिया को चौंका देने वाले क्राइस्टचर्च मस्जिद नरसंहार के आरोपी को सजा सुनाने के लिए न्यूजीलैंड की एक अदालत सोमवार से सुनवाई शुरू करेगी। आरोपी को क्राइस्टचर्च मस्जिद में 51 लोगों की हत्या के लिए दोषी करार दिया गया है। इस हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय और स्थानीय लोगों ने प्रभावितों के साथ एकजुटता दिखाई थी।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ब्रेंटन टैरंट ने पिछले साल 15 मार्च को दो मजिस्दों में नमाज के दौरान बैठे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। उसे हमले के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। टैरेंट ने इस नरसंहार का फेसबुक पर लाइव वीडियो भी जारी किया था।
विज्ञापन



टैरंट को मार्च में सभी आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया था, इन आरोपों में हत्या के 51 आरोप, हत्या के प्रयास के 40 आरोप और आतंकवादी कार्य करने का एक आरोप शामिल हैं। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैमरन मंडेर सप्ताह के आरंभ में हमले में बचे 66 लोगों के बयानों को सुनेंगे और टैरंट को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सजा सुनाए जाने से पहले टैरंट को अदालत में बोलने की अनुमति दी जाएगी। इस हमले के बाद ही प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने न्यूजीलैंड में आग्नेयास्त्रों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed