फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand PM Jacinda Ardern says China has become more assertive

New Zealand: न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने कहा- चीन का रवैया पहले से अधिक आक्रामक

Sat, 10 Dec 2022 01:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वेलिंगटन।
एजेंसी, वेलिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 10 Dec 2022 01:13 AM IST
सार

अर्डर्न ने एक संयुक्त साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है यदि मैं थोड़ा दूर से क्षेत्र को देखूं तो हमारे क्षेत्र में हमने जो कुछ बदलाव देखे हैं, उनमें से एक यह है कि हम अधिक आक्रामक चीन को देखते हैं।

विज्ञापन
New Zealand PM Jacinda Ardern says China has become more assertive
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री के रूप में अपने पिछले पांच के कार्यकाल पर गौर करते हुए जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि इस दौरान क्षेत्र में चीन का रवैया निस्संदेह पहले से अधिक आक्रामक हुआ है। उन्होंने सचेत किया कि छोटे प्रशांत देशों के साथ संबंध बनाना, दूसरे पर हावी होने की कोशिश करने का खेल नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में हाल के वर्षों में चीन काफी बदल गया है।

अर्डर्न ने एक संयुक्त साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है यदि मैं थोड़ा दूर से क्षेत्र को देखूं तो हमारे क्षेत्र में हमने जो कुछ बदलाव देखे हैं, उनमें से एक यह है कि हम अधिक आक्रामक चीन को देखते हैं। उन्होंने कहा कि इसके कई कारण होंगे। क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में उसका एकीकरण, चीन का विकास, उसके मध्यम वर्ग का विकास आदि। अर्डर्न ने कहा कि चीन ने इस वर्ष प्रशांत क्षेत्र में सोलोमन द्वीप समूह के साथ सुरक्षा समझौता किया और फिर सुरक्षा से लेकर मत्स्य पालन तक एक व्यापक समझौते पर 10 प्रशांत देशों से हस्ताक्षर कराने की नाकाम कोशिश की।

विज्ञापन


इसने अमेरिका सहित कुछ प्रशांत देशों को चिंतित किया, लेकिन अर्डर्न ने इस आलोचना को खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड ने इस साल अपनी पर्याप्त उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। उन्होंने कहा कि प्रशांत क्षेत्र में हमारे संबंध पारिवारिक हैं, हम प्रशांत का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की अंतरिक्ष गतिविधियों पर अमेरिकी नजर
चीनी अंतरिक्ष कार्यक्रम के संभावित खतरों पर अमेरिका पैनी निगाह बनाए हुए हैं। इस संबंध में अमेरिकी अंतरिक्ष कमांड सेना के कमांडर जनरल जेम्स डिकिन्सन ने संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव के पारित होने की सराहना भी की। इसके मुताबिक किसी भी देश को ऐसे एंटी सैटेलाइट परीक्षण नहीं करने चाहिए जिनके चलते अंतरिक्ष मलबा विशाल क्षेत्र में फैलता हो। डिकिन्सन ने कहा कि अमेरिका पृथ्वी की कक्षा में 48,000 से ज्यादा चीजों पर नजर रख रहा है जिनमें उपग्रह, टेलीस्कोप, अंतरिक्ष स्टेशन और सभी तरह के मलबे के टुकड़े शामिल हैं। ये सिर्फ तीन साल पहले 25,000 थे। इस तीन वर्षों में चीन ने कई प्रयोग किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed