{"_id":"64913072bb3594fac20a5d06","slug":"new-zealand-in-new-zealand-s-three-chinese-restaurants-customers-were-attacked-with-an-axe-three-injured-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Zealand: न्यूजीलैंड के तीन चीनी रेस्टोरेंट में ग्राहकों पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन घायल; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New Zealand: न्यूजीलैंड के तीन चीनी रेस्टोरेंट में ग्राहकों पर कुल्हाड़ी से हमला, तीन घायल; आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Jun 2023 10:41 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ऑकलैंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ऑकलैंड
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:41 AM IST
सार
एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूजीलैंड के लोकल समाचार संगठन रेडियो को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ माया हॉटपॉट में खाना खा रही थी, तभी एक व्यक्ति उसकी दोस्त के पास आया और हमला कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में एक व्यक्ति एक के बाद एक तीन चीनी रेस्टोरेंट में कुल्हाड़ी लेकर घुस गया और वहां बैठे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है तो वहीं बाकी तीन की हालत स्थिर बनी हुई है।
स्थानीय मीडिया के हवाले से पता चला है कि आरोपी ने सोमवार रात नौ बजे के करीब तीन चाइनीज रेस्टोरेंट झांगलियांग मालातांग, यूस डंपलिंग किचन और माया हॉटपॉट में जाकर वहां मौजूद लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला करने लगा।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूजीलैंड के स्थानीय समाचार संगठन के रेडियो स्टेशन को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ माया हॉटपॉट में खाना खा रही थी, तभी एक व्यक्ति उसकी दोस्त के पास आया और हमला कर दिया। उसने बताया कि इस घटना को देखकर वहां मौजूद सभी लोग खड़े हो गए। उनमें से एक चिल्लाकर पूछा तुम ये क्या और क्यों कर रहे हो?
विज्ञापन
न्यूजीलैंड पुलिस ने इस मामले में एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसे लोगों को गंभीर रूप से शारीरिक नुकसान पहुंचाने के मामले में मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।