फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   New Zealand glacier yellowed by the smoke of Australian Bushfires emergency declared

ऑस्ट्रेलियाई जंगल की आग के धुएं से पीला पड़ा न्यूजीलैंड का ग्लेशियर, आपातकाल घोषित

Fri, 03 Jan 2020 04:23 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी/मेलबर्न।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी/मेलबर्न। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Jan 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
New Zealand glacier yellowed by the smoke of Australian Bushfires emergency declared
ऑस्ट्रेलिया में लगी आग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया में अब तक की सबसे भयानक बुशफायर (ग्रीष्म मौसम के दौरान जंगलों में भड़कने वाली आग) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई महीने से सुलग रहे जंगलों के धुएं ने एकतरफ जहां सिडनी में शुरू होने जा रहे ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच न्यू ईयर क्रिकेट टेस्ट मैच के आयोजन पर खतरा पैदा कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं पड़ोसी देश न्यूजीलैंड के ग्लेशियरों की बर्फ भी इसकी चपेट में आकर पीली पड़ने के कारण उसके तेजी से पिघलने का खतरा पैदा हो गया है। न्यूसाउथ वेल्स से विक्टोरिया राज्यों के बीच 200 से ज्यादा स्थानों पर भयानक आग लगी होने के चलते बृहस्पतिवार को आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही कई कस्बों व शहरों से लोगों को जबरन निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। करीब 50 हजार लोगों को बिना बिजली और बिना पेयजल सप्लाई के रहना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने सभी से धैर्य रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग में फंसे 50 हजार पर्यटकों को निकालने में जुटी सेना
नए साल का जश्न मनाने मशहूर पर्यटन स्थल बेतमैंस की खाड़ी में पहुंचे करीब 50 हजार पर्यटकों को वहां से निकालने के लिए सैन्य युद्धपोतों और हैलिकॉप्टरों को उतार दिया गया है। 

पेट्रोल पंपों और सुपरमार्केटों पर लगी लंबी लाइनें
न्यूसाउथ वेल्स और विक्टोरिया में जगह-जगह सुपरमार्केटों और पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लग गई हैं। लोग आग से बचाव के लिए लंबे समय तक बंकरों में छिपे रहने या वाहनों में सवार होकर दूर जाने के लिए पेट्रोल के साथ ही दूध-ब्रैड आदि का स्टॉक जमा करने में जुट गए हैं।

ऐसे हैं हालात

  • 08 लोगों की मौत हो चुकी है न्यूसाउथ वेल्स-विक्टोरिया में सोमवार से अब तक
  • 18 लोग अभी भी दोनों राज्यों में चल रहे लापता, मरने की है आशंका
  • 4000 लोगों को माल्लाकूटा कस्बे से नेवी के जहाज के जरिये निकालना शुरू
  • 16-17 घंटे का सफर लगातार करते हुए तीन या चार बार में सभी को निकालेगा जहाज
  • 05 सैन्य हैलिकॉप्टर लगाए गए हैं फायरकर्मियों को बैकअप और पानी-खाना देने के लिए
  • 39 फायरकर्मियों का एक दल उत्तरी अमेरिका से शुक्रवार को पहुंचेगा मेलबर्न 
  • 40 डिग्री से ज्यादा तापमान पहुंचने की संभावना है शुक्रवार तक दक्षिणी तट पर
  • 200 से ज्यादा आग की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है तापमान बढ़ने के कारण

55 लाख हेक्टेयर जमीन निगल चुकी है आग

इस सीजन में अभी तक ऑस्ट्रेलिया में विभिन्न जगह पर बुशफायर के चलते करीब 55 लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर हरियाली पूरी तरह खाक हो चुकी है और 1300 से ज्यादा घर इसके शिकार हुए हैं। अकेले दक्षिणी तट पर इसी सप्ताह में 400 घर आग में नष्ट हो गए हैं।

सिडनी टेस्ट में क्रिकेटर बांधेंगे काली पट्टी
सिडनी टेस्ट के पहले दिन राष्ट्रगान समारोह के दौरान ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के क्रिकेटर काली पट्टी बांधकर बुशफायर पीड़ितों, फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि देेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मार्च में ऑस्ट्रेलियाई रेडक्रास की मदद के लिए एक वनडे सीरीज का आयोजन करने की भी घोषणा की है। उधर, ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने भी इंस्टाग्राम पर बुशफायर पीड़ितों के लिए एक बेहद भावुक संदेश पोस्ट किया।

टेनिस खिलाड़ियों के हर ‘ऐस’ से पीड़ितों को मिलेंगे डॉलर

ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्गियोस ने भी बुशफायर पीड़ितों की मदद में अपना योगदान देने की घोषणा की है। विश्व नंबर-30 खिलाड़ी किर्गियोस ने ट्विटर पर लिखा कि मैं इस पूरे समर सीजन में खेली जाने वाली हर टूर्नामेंट में अपने हर ‘ऐस’ शॉट के लिए पीड़ितों को 200 डॉलर का दान दूंगा।

किर्गियोस के 20 वर्षीय साथी खिलाड़ी एलेक्स डि मिन्योर ने भी अपने हर ऐस के लिए 250 डॉलर का दान देने की घोषणा की है। विश्व नंबर-48 खिलाड़ी जॉन मिलमैन ने भी हर ऐस के लिए 100 डॉलर दान देने की घोषणा की है। बुधवार को टेनिस ऑस्ट्रेलिया ने भी पीड़ितों की मदद के लिए एक चैरिटी टेनिस मैच आयोजित करने की घोषणा की थी।

New Zealand, glacier, smoke, Australia,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed