फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   : Cyclone Gabrielle Update: Three Deaths in Flood in New Zealand Declares State Emergency News in Hindi

Cyclone Gabrielle: चक्रवात के बाद न्यूजीलैंड में बाढ़ का विकराल रूप, 16 लाख लोग प्रभावित, तीन की मौत

Wed, 15 Feb 2023 08:57 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Feb 2023 08:57 AM IST
सार

Cyclone Gabrielle: चक्रवात के कारण आई बाढ़ के चलते न्यूजीलैंड की कुल आबादी का लगभग एक तिहाई यानी 16 लाख लोग  प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैे। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में इस चक्रवात ने किस कदर कहर बरपाया है।

विज्ञापन
: Cyclone Gabrielle Update: Three Deaths in Flood in New Zealand Declares State Emergency News in Hindi
न्यूजीलैंड सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। - फोटो : iStock

विस्तार

न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल के कारण स्थिति आए दिन भयावह होती जा रही है। इस चक्रवात ने जहां कई द्वीपों को प्रभावित कर दिया है वहीं देश में बाढ़ ने विकराल रूप ले ली है। इस तरह का संकट इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। क्रिस हिपकिंस की सरकार ने पहले ही आपातकाल की घोषणा कर दी जो कि न्यूजीलैंड के इतिहास में केवल तीसरी बार है।

विज्ञापन


चक्रवात के कारण 16 लाख लोग प्रभावित, तीन की मौत
चक्रवात के कारण आई बाढ़ के चलते देश की कुल आबादी का लगभग एक तिहाई यानी 16 लाख लोग  प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे हैे। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में इस चक्रवात ने किस कदर कहर बरपाया है।
विज्ञापन


 लगभग सवा लाख लोग सड़क पर 
लगभग सवा लाख लोग सड़क पर आ गए हैं।। पेड़ों के गिरने से घर टूट गए हैं, और भूस्खलन से कई घर  बह गए हैं और सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है।

इन क्षेत्रों को सबसे ज्यादा नुकसान
उत्तरी द्वीप के सुदूर उत्तर और पूर्वी तट पर तटीय समुदायों में तूफान का नुकसान सबसे अधिक व्यापक रहा ह। हॉक की खाड़ी, कोरोमंडल और नॉर्थलैंड जैसे क्षेत्रों में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल
चक्रवात 'गेब्रिएल' की वजह से न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है और भूस्खलन हुआ है। साथ ही समुद्री लहरें उमड़ रही हैं। न्यूजीलैंड में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण 40 हजार से ज्यादा घरों में बिजली गुल हो गई है और जबकि सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्से बुरी तरह प्रभावित
भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण हजारों घरों में बिजली नहीं होने के कारण आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी (Kieran McAnulty) ने घोषणा पर हस्ताक्षर किए। मैकअनल्टी ने कहा कि यह एक अभूतपूर्व मौसम घटना है जिसका उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्सों में बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। 

बेडरूम की खिड़कियों से तैरकर बाहर आ रहे लोग
स्थानीय मीडिया ने बताया कि हॉक्स बे के कुछ निवासियों को बचने के लिए बेडरूम की खिड़कियों से तैरना पड़ा क्योंकि उनके घरों में पानी भर गया था। लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे हफ्तों तक बिना बिजली के रह सकते हैं।
बाढ़ग्रस्त इलाकों की हवाई तस्वीरों में छतों पर फंसे लोग राहत के लिए इंतजार करते नजर आ रहे हैं। क्षति के विशाल पैमाने में उखड़े हुए पेड़, टूटी हुई स्ट्रीट लाइट और खंभे, और बाढ़ वाले घरों की पंक्ति के बाद पंक्ति शामिल है।

न्यूज़ीलैंड के रक्षा बल ने एक फंसे हुए नाविक को बचाते हुए अधिकारियों की नाटकीय तस्वीरें जारी कीं, जिसकी नौका तेज हवाओं के बीच टूट जाने के कारण समुद्र में बह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed