{"_id":"613aad1729cd5c0bf66abf8f","slug":"new-york-minister-of-state-for-external-affairs-meenakshi-lekhi-says-india-believes-in-friendship-goodwill-and-cooperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क : विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा- मित्रता, सद्भावना और सहयोग पर यकीन करता है भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूयॉर्क : विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा- मित्रता, सद्भावना और सहयोग पर यकीन करता है भारत
Fri, 10 Sep 2021 06:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:25 AM IST
सार
विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित समारोह में कहा, भारत शांतिपूर्ण उद्देश्यों व मानवजाति की प्रगति के लिए काम करता है
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी।
- फोटो : ANI
विस्तार
विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भारत मित्रता, सद्भावना और सहयोग पर यकीन करता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत जन-कल्याण के लिए काम करने और बाधा न पहुंचाने में यकीन रखता है।
विज्ञापन
आधिकारिक यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचीं लेखी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित समारोह में भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय और प्रवासी जनसमूह के सदस्यों को संबोधित किया।
विज्ञापन
लेखी ने कहा कि भारत शांतिपूर्ण उद्देश्यों व मानवजाति की प्रगति के लिए काम करता है, भारत वसुधैव कुटुम्बकम के लिए खड़ा है। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों और नवोन्मेषकों का भी आभार जताया जो कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन