{"_id":"60cc344c8ebc3ef20a6c6862","slug":"new-variant-of-corona-virus-found-in-29-countries-name-as-lambda-world-health-organisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दुनिया के 29 देशों में मिला कोविड का नया वैरिएंट 'लैम्बडा', विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना: दुनिया के 29 देशों में मिला कोविड का नया वैरिएंट 'लैम्बडा', विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया दावा
Fri, 18 Jun 2021 04:29 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 18 Jun 2021 04:29 PM IST
सार
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के एक और नए वैरिएंट के बारे में जानकारी दी है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि इस नए वैरिएंट का नाम लैम्बडा है, हालांकि इसके बारे में और जानकारी जुटाने की जरूरत है।
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट
- फोटो : iStock
विस्तार
कोरोना को लेकर हर दिन नए शोध और अध्ययन किया जा रहा है, ताकि कोरोना की उत्पत्ति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके। हालांकि कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नया खुलासा किया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दुनिया के 29 देशों में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है, जिसका नाम लैम्बडा है।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि विशेष तौर पर कोविड का नया वैरिएंट दक्षिण अमेरिका में मिला है, यहां इसकी उत्पत्ति मानी जा रही है। साप्ताहिक अपडेट के तौर पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि कोरोना का ये नया वैरिएंट पेरू में पाया गया, लैम्ब्डा को दक्षिण अमेरिका में उन्नत प्रसार के कारण वैश्विक रूचि के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
विज्ञापन
पेरू के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अप्रैल 2021 से लेकर अबतक 81 फीसदी संक्रमित मामलों में यही वैरिएंट पाया गया है। वहीं चिले में पिछले 60 दिनों में दर्ज किए गए मामलों के 32 फीसदी केसों में कोविड-19 का नया वैरिएंट पाया गया। इसके अलावा अर्जेंटीना और इक्वाडोर में भी कोरोना के नए वैरिएंट के कई मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जानकारी दी कि लैम्बडा वंश में उत्परिवर्तन होता है, जो संक्रमण क्षमता को बढ़ा सकता है या एंटीबॉडी के लिए वायरस के प्रतिरोध को मजबूत कर सकता है। हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि इस बात के सबूत काफी सीमित हैं। संगठन का कहना है कि लैम्ब्डा को समझने के लिए और शोध की जरूरत है। बता दें कि दुनिया में अबतक कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। डेल्टा वैरिएंट की वजह से लाखों लोग की मौत हो गई है।